जसप्रीत बुमराह के कमबैक पर प्रश्नचिन्ह; NCA ने फिटनेस टेस्ट लेने से किया इंकार

पीठ में तनाव की समस्या से परेशान जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से टीम इंडिया से बाहर हैं।

Published date india.com Published: December 20, 2019 11:08 AM IST
जसप्रीत बुमराह के कमबैक पर प्रश्नचिन्ह; NCA ने फिटनेस टेस्ट लेने से किया इंकार
जसप्रीत बुमराह (IANS)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) का फिटनेस टेस्ट करने से इंकार कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बुमराह हाल ही में विशाखापत्तनम में हुए वनडे मैच से भारतीय टीम से जुड़े थे।

बुमराह ने कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को नेट में गेंदबाजी कराई थी। जिसके बाद इस हफ्ते एनसीए में उनका फिटनेस टेस्ट होना था, ताकि उनके कमबैक का समय निश्चित किया जा सके। हालांकि एनसीए ने इस खिलाड़ी का टेस्ट करने से साफ मना कर दिया है।

दरअसल एनसीए में पहले ऋद्धिमान साहा और अब भुवनेश्वर कुमार की इंजरी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से खिलाड़ी इस संस्थान से दूरी बनाने लगे हैं। बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने चोट से रिकवरी के लिए एनसीए जाने से इंकार कर दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कप्तान के साथ खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता: चावला

बुमराह अपनी इंजरी को लेकर निजी विशेषज्ञों से सलाह से रहे थे। सितंबर में पीठ में तनाव की समस्या के परेशान बुमराह डॉक्टरों की सलाह लेने यूके गए थे। जहां उन्हें सर्जरी ना करावाने की सलाह दी गई। जिसके बाद बुमराह भारत लौट आए लेकिन वो रिकवरी के लिए एनसीए नहीं गए।

बुमराह इस बीच बाहरी विशेषज्ञों की मदद से अपनी इस चोट से उबरे और फिलहाल पूरी तरह फिट होने की कगार पर हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक वाइजैग में नेट में गेंदबाजी करने आए बुमराह काफी फिट और लय में लग रहे थे।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

एनसीए के फीजियोथेरेपिस्ट आशिष कौशिक ने डॉयरेक्टर राहुल द्रविड़ को कहा है ऐसे में वो बुमराह का टेस्ट कैसे कर सकते हैं जबकि वो एनसीए से बाहर किसी और की सलाह ले रहे हैं।

मुख्‍य कोच अनिल कुंबले ने बताया ग्‍लेन मैक्‍सवेल की KXIP में क्‍या होगी भूमिका

मामले पर पूर्व दिग्गज द्रविड़ की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि उन्हें एनसीए डॉयरेक्टर का पद संभाले अभी कुछ ही महीने हुए हैं लेकिन पूर्व कप्तान को जल्द से जल्द इस मामले की तह तक जाना होगा। क्योंकि खिलाड़ियों और एनसीए के बीच का ये विवाद राष्ट्रीय टीम पर गहरा असर डाल रहा है।

फिलहाल बुमराह परेशान हैं क्योंकि बिना एनसीए में फिटनेस टेस्ट पास किए वो टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सकते हैं और एनसीए टेस्ट लेने के लिए राजी नहीं है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.