भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के फील्डिंग कोच आर. श्रीधरन (R.Sridharan) का मानना है कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) सम्भवत: इस दशक के श्रेष्ठ भारतीय फील्डर हैं.
वीरेंद्र सहवाग बोले- मैं करियर में जो कुछ भी कर पाया उसका श्रेय दादा को जाता है
बीसीसीआई (BCCI) ने श्रीधर (Sridhar) का करार बढ़ा दिया है. श्रीधर की देखरेख में बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम (Team India) के फील्डिंग स्तर में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है.
श्रीधर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में स्तरीय सुधार उनके ‘माइंडसेट’ और ‘फिटनेस’ के कारण आया है और यही कारण है कि आज भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में अव्वल है.
वीरेंद्र सहवाग का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली के बारे में 12 साल पहले कर दी भविष्यवाणी
टाइम्स ऑफ इंडिया ने श्रीधर के हवाले से लिखा है, ‘मैदान में जडेजा की मौजूदगी से टीम का मनोबल ऊंचा रहता है. वह अपनी फिल्डिंग के दम पर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाए रखते हैं. मैदान पर उनकी मौजूदगी का जादुई असर रहता है. मैं बहुत पीछे नही जाना चाहता लेकिन मैं मानता हूं कि बीते एक दशक में जडेजा भारत के श्रेष्ठ फील्डर रहे हैं. ‘
हाल के दिनों में जडेजा ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कमाल किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.