By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rafael Nadal Reaches Indian Wells Final By Defeating Carlos Alcaraz Unbeatable Record Of 20 0 Maintained
कार्लोस अल्काराज को हरा Indian Wells फाइनल में पहुंचे नडाल; 20-0 का अजेय रिकॉर्ड कायम
रिकॉर्ड 21 ग्रैंड स्लैम के विजेता नडाल ने कार्लोस अल्काराज को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
राफेल नडाल (Rafael Nadal) ने बीएनपी परिबास ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में भविष्य का सितारा माने जा रहे स्पेन के ही खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज (Carlos Alcaraz) को हराकर मौजूदा साल के अपने जीत-हार के रिकॉर्ड को 20-0 कर लिया.
रिकॉर्ड 21 ग्रैंड स्लैम के विजेता नडाल ने अपने से 17 साल छोटे खिलाड़ी को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
अठारह साल के अल्काराज ने हमवतन नडाल को अच्छी टक्कर दी लेकिन वह तीन घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उनके अनुभव की चुनौती से पार नहीं पा सके. नडाल का 20-0 का जीत हार का रिकॉर्ड 1990 के बाद से किसी सीजन की तीसरी सबसे अच्छी शुरुआत है.
वो फाइनल में टेलर फ्रिट्ज का सामना करेगे. 20वीं वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज 2012 में जॉन इस्नर के बाद फाइनल में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी है. वह 2001 में आंद्रे अगासी के बाद इस टूर्नामेंट को जीतने वाले अपने देश का पहला खिलाड़ी बनना चाहेंगे.
फ्रिट्ज ने सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव की लगातार 13 मैचों की जीत के सिलसिले को 7-5, 6-4 से हराकर खत्म किया.
Also Read:
-
Australian Open: फाइनल में टूटा दिग्गज नोवाक जोकोविच का सपना, 22 साल के अल्कारेज ने जीता ग्रैंड स्लैम
-
कौन हैं Julieta Pareja, जो यूएस ओपन 2025 हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी, देखें टॉप-5 की लिस्ट
-
US ओपन में जादू बिखेर रही ये महिला खिलाड़ी, खूबसूरती देख आप भी बन जाएंगे फैन; देखें PHOTOS
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें