RRvsSRH: हैदराबाद ने दिया 161 रन का लक्ष्य, मनीष पांडे का शानदार अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 161 रन का लक्ष्य दिया.

Updated: April 27, 2019, 9:49 PM IST

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य दिया. आईपीएल 2019 के 45वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के लिए मनीष पांडे ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 61 रन की अहम पारी खेली. जबकि ओपनर डेविड वॉर्नर ने 37 रन का योगदान दिया. स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल और जयदेव उनादकट ने अच्छी बॉलिंग की. इन बॉलर्स ने 2-2 विकेट झटके.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए. टीम के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए मनीष ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए. इस पारी में मनीष ने 9 चौके लगाए. टीम की शुरुआत कम अच्छी रही. ओपनर और कप्तान केन विलियमसन 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए. हालांकि इसके बाद वॉर्नर और मनीष ने स्कोर बोर्ड बढ़ाया. वॉर्नर ने 37 रन की पारी खेली.

IPL 2019: प्लेऑफ के टाइम में हुआ बदलाव, अब 8 बजे से नहीं खेले जायेंगे मैच

इस पारी में हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप हुआ. विजय शंकर 10 रन बनाकर वरुण आरोन की गेंद पर जयदेव उनादकट को कैच थमा बैठे. ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 9 रन बनाकर उनादकट की गेंद पर गोपाल को कैच दे बैठे. जबकि दीपक हूडा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए. इसके अलावा विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा भी कुछ नहीं कर सके. साहा 5 रन बनाकर कैच आउट हुए. अंत में राशिद खान 8 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया.

राजस्थान के लिए उनादकट ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं श्रेयस गोपाल ने भी 2 विकेट लिए. गोपाल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए. ओशन थोमस ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 सफलताएं हासिल की. वरुण आरोन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए. युवा खिलाड़ी रेयान पराग को एक भी विकेट नहीं मिला. वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने भी निराशा किया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.