By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rajasthan Royals Won By 30 Runs Against Royal Challengers Bangalore Out From Playoff Ipl 2018
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई RCB, राजस्थान ने 30 रन से हराया
राजस्थान ने बैंगलोर को 30 रन से हराया.
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने 30 रन से जीत हासिल की. आरसीबी इस हार के साथ आईपीएल 2018 के प्लेऑफ से बाहर हो गई है. राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल त्रिपाठी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं श्रेयस गोपाल ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके.
राजस्थान के दिए लक्ष्य का पीछे करने उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 134 रन के स्कोर पर आउट हो गई. टीम के लिए विराट कोहली और पार्थिव पटेल ओपनिंग करने आए. इस दौरान कोहली महज 4 रन बनाकर गौतम की गेंद पर आउट हुए. वहीं पार्थिव ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए. दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 53 रन की अहम पारी खेली.
ऑलराउंडर खिलाड़ी मोईन अली 1 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर आउट हुए. मनदीप सिंह 3 रन और कॉलिन डी ग्रांडहोम 2 रन बनाकर चलते बने. इसी तरह सरफराज खान 7 रन और टिम साउदी 14 रन बनाकर आउट हुए. उमेश यादव बिना खाता खोले आउट हुए. मोहम्मद सिराज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की अग्नि परीक्षा, प्लेऑफ के लिए कार्तिक लड़ेंगे जंग
राजस्थान की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेयस गोपाल ने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 2 विकेट झटके. जयदेव उनादकट ने 3.2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. बेन लॉफिंग ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट लिए. कृष्णप्पा गौतम ने 2 ओवर में महज 6 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया.
इससे पहले राजस्थान के लिए राहुल त्रिपाठी और जोफ्रा आर्चर ओपनिंग करने आए. आर्चर बिना खाता खोले उमेश यादव की गेंद पर आउट हो गए. जब कि राहुल अंत तक टिके रहे. उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 80 रन की नाबाद पारी खेली. त्रिपाठी ने एक छोर संभाले रखा. लेकिन दूसरा छोर डगमगाता नजर आया. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए.
महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, डुमिनी-धवन को पीछे छोड़ा
टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजू सैमसन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. उन्हें उमेश यादव ने आउट किया. जब कि हेनरिक क्लासे ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए. वहीं कृष्णप्पा गौतम ने 5 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए. हालांकि अंत में रनआउट हो गए.
आरसीबी की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. इसके अलावा एक मेडन ओवर भी निकाला. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. कॉलिन डी ग्रांडहोम काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 2 ओवर में 23 रन दिए. युजवेन्द्र चहल ने 4 ओवर में 26 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट हाथ नहीं लगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें