IPL2019: राजस्थान ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया, होम ग्राउंड में खेला आखिरी मैच

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया.

Updated: April 27, 2019, 11:56 PM IST

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जयपुर में खेले गए मैच में 7 विकेट से हराया. आईपीएल 2019 के 45वें मैच में राजस्थान ने शानदार जीत हासिल की. टीम ने अपने होम ग्राउंट सवाई मान सिंह स्टेडियम में इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेला. इसलिए मैच के बाद पूरी टीम ने मैदान का चक्कार लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया. इस मुकाबले में राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने मैच विनिंग इनिंग खेली. उन्होंने नाबाद 48 रन बनाए. जबकि जयदेव उनादकट ने अच्छी बॉलिंग की.

राजस्थान ने हैदराबाद के दिए लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बनाए. संजू ने इस पारी में 4 चौके और एक छक्का भी लगाया. अजिंक्य रहाणे ने 39 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 3 छक्के और 4 चौके जड़े. कप्तान स्टीव स्मिथ ने 16 गेंदों में 22 रन बनाए. हैदराबाद के लिए शाकिब अल हसन, राशिद खान और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया.

IPL 2019: प्लेऑफ के टाइम में हुआ बदलाव, अब 8 बजे से नहीं खेले जायेंगे मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए. इस दौरान मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेली. मनीष ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. ओपनर डेविड वॉर्नर ने 37 रन की अहम पारी खेली. कप्तान केन विलियमसन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. विजय शंकर 9 रन और शाकिब अल हसन 8 रन बनाकर आउट हुए. रिद्धिमान साहा भी 5 रन ही बना सके. अंत में राशिद खान ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहे.

धोनी ने 19 साल पहले पिता को किया था आउट, अब बेटे का किया ‘शिकार’

राजस्थान रॉयल्स के लिए जयदेव उनादकट 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वरुण आरोन ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए. श्रेयस गोपाल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए. ओशन थोमस को भी 2 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.