नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए. 27 जून से 20 जून तक चले डीडीसीए चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित हुए, जिसमें रजत शर्मा ने उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल को हराया. मदन लाल 1983 विश्वकप में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रह चुके हैं.
रजत शर्मा को 3 साल के लिए डीडीसीए का अध्यक्ष चुना गया है. चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने ट्वीट करके सबको धन्यवाद दिया. रजत ने लिखा, ‘मैं डीडीसीए के उन सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोस किया और वोट दिया. मैं अब सभी सदस्यों को अपने साथ हाथ से हाथ मिलाकर डीडीसीए की बेहतरी के लिए काम करने का निमंत्रण देता हूं.’
एशियाई खेलों में भाग नहीं लेगी भारतीय फुटबॉल टीम, IOA बना ने बताई ये वजह
I thank all members of #DDCA who voted in the elections and reposed their trust in us. I now invite all the members to join hands to bring about transparency in the functioning of #DDCA
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) July 2, 2018
भारत के पाकिस्तानी ‘दामाद’ से T20 की रेस में पिछड़े विराट कोहली, बीवी बोली- वाह हुजूर
चार दिनों तक चले डीडीसीए इलेक्शन में 72 फीसदी वोटिंग हुई थी. डीडीसीए के कुल 3,828 मान्यता प्राप्त सदस्यों में से 2,791 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह पहला मौका था जब डीडीसीए का मतदान विवादित प्रॉक्सी वोटिंग सिस्टम के बिना संपन्न कराया गया. इस सिस्टम को डीडीसीए में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ के रूप में देखा जाता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.