रजनीकांत का उत्साह अद्भुत है : सचिन तेंदुलकर

रजनीकांत ने शनिवार को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सचिन के साथ जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में बग्गी सवारी भी की।

Published date india.com Published: October 4, 2015 3:06 PM IST
Rajinikanth | enthusiasm is amazing | Sachin Tendulkar | रजनीकांत का उत्साह अद्भुत है : सचिन तेंदुलकर

चेन्नई, 4 अक्टूबर- इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में तमिल फिल्मों के महानायक रजनीकांत और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंच पर साथ खड़े नजर आए। सचिन ने कहा कि रजनीकांत का उत्साह अद्भुत है, जो आस-पास के अन्य लोगों के भीतर भी उत्साह जगा देता है। यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर पहुंचे बाप्पा के दरबार में

सचिन ने ट्विटर के जरिए यह बात साझा की। उन्होंने कहा, ‘आईएसएल के उद्घाटन समारोह में रजनीकांत के साथ। उनका उत्साह अद्भुत और ‘संक्रामक’ है, जो आसपास के लोगों में भी उत्साह जगा देता है। सभी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

रजनीकांत ने शनिवार को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सचिन के साथ जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में बग्गी सवारी भी की आईएसएल के दूसरे सत्र के पहले दिन के मुकाबले में चेन्नईयान एफसी ने एटलेटिको डी कोलकाता को हराया।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रजनीकांत और सचिन के अलावा इस उद्घाटन समारोह में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी मौजूद थे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.