रणजी ट्रॉफी : 37 टीमों के बीच गुरुवार से शुरू होगी घरेलू क्रिकेट में बादशाहत की जंग, नौ नई टीमें भी मैदान में

इस सत्र से मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही हैं.

Published date india.com Updated: October 31, 2018 11:19 PM IST
VCA Announces Rs 3 Crore Prize Money For Victorious Ranji Champions Vidarbha
Vidarbha cricket players pose after winning the Ranji Trophy_BCCI

नई दिल्ली: भारत के घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के 2018-19 सत्र का आगाज गुरुवार से हो रहा है. इस सत्र से नौ नई टीमें रणजी ट्रॉफी में पदार्पण कर रही हैं. नई टीमों की वजह से इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में कुल 37 टीमों के बीच खिताबी जंग होगी जिसका फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा.

इस सत्र से मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी, मिजोरम, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही हैं. इन सभी नई टीमों को एक ही ग्रुप- प्लेट ग्रुप में रखा गया है. इसके अलावा इलीट ग्रुप में ए और बी ग्रुप में भी नौ-नौ टीमें हैं जबकि सी ग्रुप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. पहले राउंड में हर ग्रुप में चार मैच खेले जाएंगे. सिर्फ ग्रुप सी के पांच मैच होंगे.

मौजूदा विजेता विदर्भ पुणे में महाराष्ट्र के खिलाफ अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत करेगी. प्लेट ग्रुप में मणिपुर का सामना सिक्किम से कोलकाता में होगा. इसी ग्रुप में मेघालय-अरुणाचल प्रदेश शिलांग में, नागालैंड और मिजोरम दीमापुर में, उत्तराखंड और बिहार देहरादून में आमने-सामने होंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत-वेस्टइंडीज आखिरी वनडे से पहले केरल क्रिकेट एसोशिएशन हुआ ‘मालामाल’

पिछले सीजन में खिताब से दूर रही मुंबई एक बार फिर प्रबल दावेदार है. मुंबई ने हाल ही में विजय हजार ट्रॉफी में भी एकतरफा प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया था. टीम में कई शानदार बल्लेबाज हैं. शुरुआती मैचों में हालांकि उसे रोहित शर्मा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुंबई को अपना पहला मैच रेलवे के खिलाफ करनैल सिंह स्टेडियम में खेलना है. वहीं दिल्ली ने भी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. दिल्ली को उम्मीद होगी वह इस बार रणजी ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होगी.

IPL में 11 साल बाद घर लौटे धवन, ‘1 के बदले 3’ की शर्त पर छूटा हैदराबाद का साथ

बंगाल की टीम पर इस बार सभी की नजरें होंगी. विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान मनोज तिवारी और कोच साइराज बहुतुले पर पद गंवाने की तलवार लटक रही है. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने पहले दो मैचों के लिए टीम का ऐलान किया है और कहा कि इन दोनों मैचों के प्रदर्शन के आधार पर ही कप्तान और कोच को लेकर फैसला लेगी. इनके अलावा, कर्नाटक, तमिलनाडु, हैदराबाद, मध्य प्रदेश, गुजरात से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.