By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ranji Trophy 2018 19 Preview Of Bengal Vs Delhi Match At Kolkata
रणजी ट्रॉफी: फुल स्ट्रेंथ दिल्ली का टर्निंग पिच पर होगा बंगाल से कड़ा मुकाबला
बंगाल की टीम 16 अंकों के साथ ग्रुप तालिका में चौथे स्थान पर है
कोलकाता: मेजबान बंगाल की टीम रविवार को जब रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मुकाबले में दिल्ली से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश अपने स्पिन गेंदबाजों की बदौलत जीत दर्ज करने की होगी. बंगाल की टीम 16 अंकों के साथ ग्रुप तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली (13) पिछले दौर में मध्य प्रदेश पर नौ विकेट की जीत के बाद सातवें स्थान पर पहुंच गई.
ए और बी ग्रुप से मिलाकर पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी. अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए दोनों टीमों के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है. बंगाल ने पिछले मैचों के विपरीत इस बार टर्निंग पिच बनाने का फैसला किया ताकि दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और कुलवंत खेजरोलिया को मदद नहीं मिल सके. इन्होंने पिछले सीजन में दो पारियों में 13 विकेट चटाकाकर पुणे में हुए सेमीफाइनल में पारी और 26 रन की जीत से बंगाल को बाहर कर दिया था.
इस हार को खिलाड़ी अभी भूले नहीं हैं. पिच को ध्यान में रखकर ही बंगाल ने अपने स्पिन डिपार्टमेंट में लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन को शामिल किया. बर्मन को आईपीएल नीलामी में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा. यह युवा खिलाड़ी इस मैच में डेब्यू कर सकता है. ऐसा हुआ तो बर्मन ऑफ स्पिनर आमिर गनी के साथ गेंदबाजी करेंगे.
कप्तान मनोज तिवारी ने कुछ भी बोलने से इनकार किया लेकिन कहा कि वे दो स्पिनरों के विकल्प के साथ उतरेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं होगी. मेरे ख्याल से दो काफी होंगे. सच कहूं तो यह वैसी स्पिन करने वाली पिच नहीं है जैसी हम चाहते थे.’’ बंगाल की टीम उम्मीद करेगी कि उनके बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करें, विशेषकर सुदीप चटर्जी.
टीम इंडिया की पेस बैटरी पर राहुल ‘द वॉल’ द्रविड़ को भी भरोसा, कहा- हर मैच में 20 विकेट ले सकते हैं
दिल्ली के पास बाएं हाथ के स्पिनर विकास मिश्रा हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश पर नौ विकेट की जीत में 12 विकेट चटकाए थे. दिल्ली की बल्लेबाजी हालांकि गौतम गंभीर के संन्यास के बाद कमजोर हुई है लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत से उम्मीद लगी है जिन्होंने पिछले मैच में पहला प्रथम श्रेणी शतक जमाया था. नितीश राणा की एमर्जिंग कप में खेलने के बाद अब बतौर कप्तान वापसी हुई है.
रणजी ट्रॉफी: विदर्भ से हारी तो मुंबई के लिए क्वार्टर फाइनल की राह होगी मुश्किल
दिल्ली के कोच मिथुन मन्हास ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में कुछ खिलाड़ियों की कमी खलने के बाद अब इनकी वापसी से टीम मजबूत हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातर खिलाड़ी या तो अंडर-23 या भारत ए के लिये खेल रहे थे. पिछले मैच में सभी खिलाड़ी थे तो हमें अच्छा नतीजा मिला.’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें