By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ranji Trophy 2019 20 R Ashwin Dinesh Karthik Included In Tamil Nadu Team
रविचंद्रन अश्विन सहित विकेटकीपर दिनेश कार्तिक भी टीम में शामिल
ऑलराउंडर विजय शंकर की अगुआई वाली तमिलनाडु टीम चेन्नई में 11 जनवरी से एम ए चिदम्बरम में मुंबई से भिड़ेगी
अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और ओपनर अभिनव मुकुंद को 41 बार की चैंपियन मुंबई और रेलवे के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी 2019-20 मुकाबलों के लिए तमिलनाडु की टीम में शामिल किया गया है.
दिल्ली कैपिटल्स का मालिक बनने की गौतम गंभीर की इच्छा अभी नहीं हो सकती पूरी, ये है वजह
ऑलराउंडर विजय शंकर की अगुआई वाली तमिलनाडु टीम चेन्नई में 11 जनवरी से एम ए चिदम्बरम में मुंबई से भिड़ेगी जबकि 19 जनवरी से उसका सामना रेलवे से होगा.
अश्विन ने सीजन के पहले दो मैच खेले थे जिसमें तमिलनाडु को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन उन्हें मुंबई के खिलाफ अहम मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.
INDvSL: पुणे T20 जीतकर पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर हुए मुरली विजय हालांकि टीम का हिस्सा नहीं है जो सीजन के शुरूआती मुकाबले से बाहर हैं. मौजूदा सीजन में तमिलनाडु ने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 2 में जीत मिली है जबकि उसके दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. तमिलनाडु टीम एलीट पूल की प्वाइंटस टेबल में 16वें नंबर पर है.
टीम इस प्रकार है :
विजय शंकर (कप्तान), अभिनव मुकुंद, गंगा श्रीधर राजू, सूर्य प्रकाश, कौशिक गांधी, बी अपराजित, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, एस साई किशोर, एम सिद्धार्थ, टी नटराजन, एन जगदीशन, के विग्नेश, के मुकुंथ, प्रदोष रंजन पॉल.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें