By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ranji Trophy Himachal Takes Big Lead Over Kerala Bengal Close To Avoiding Inning Defeat Against Punjab In Group B Matches
रणजी ट्रॉफी: ग्रुप बी के मैचों में हिमाचल प्रदेश ने केरल पर बनाई बड़ी लीड, बंगाल को ईश्वरन ने संभाला
पंजाब के खिलाफ बंगाल पहली पारी की हार टालने के करीब तो पहुंच गया, लेकिन जीत तक पहुंचने की कम संभावना है.
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के इस साल के ग्रुप बी के मुकाबलों में दिल्ली और तमिलनाडु के बीच मैच में नतीजे की संभावना कम है. वहीं, पंजाब के खिलाफ बंगाल पहली पारी की हार टालने के करीब तो पहुंच गया, लेकिन जीत तक पहुंचने की कम संभावना है.
चेन्नई में खेले जा रहे मैच में मेजबान तमिलनाडु के पहली पारी में विशाल स्कोर 432 रनों के सामने दिल्ली ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए. दिल्ली ने दिन की शुरुआत दो विकेट नुकसान पर 35 रनों के साथ की थी. दूसरे दिन उसने 49 रनों तक अपने चार विकेट खो दिए थे, लेकिन फिर जोंटी सिद्धू ने शतकीय पारी खेल टीम को संभाला. वह 235 गेंदों पर 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके साथ ललित यादव 143 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बना चुके हैं. दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हो चुकी है. इन दोनों के अलावा हिम्मत सिंह ने 39 रनों की पारी खेल दिल्ली को संकट से बाहर निकालने में मदद की. यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है.
नादौन में खेले जा रहे इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में मेजबान हिमाचल प्रदेश ने केरल पर 296 रनों की बढ़त ले ली. मेजबान टीम ने तीसरे दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 285 रनों के साथ किया. हिमाचल प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 297 रन बनाए थे और केरल को पहली पारी में 286 रनों पर सीमित कर दिया था. दूसरी पारी में हिमाचल प्रदेश के लिए ऋषि धवन ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया और सात चौके मारे. उनके अलावा मेजबान टीम के लिए अंकित कल्सी ने 96 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 64 रनों की पारी खेली.
22 गेंद, 6 विकेट और 0 रन, रणजी ट्रॉफी मैच में घरेलू मैदान पर मध्य प्रदेश की टीम का हुआ ऐसा हाल
कोलकाता में खेले जा रहे इस ग्रुप के एक और मैच में मेजबान बंगाल ने पंजाब के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए तीसरे दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 218 रनों के साथ किया. बंगाल ने अपनी पहली पारी में 187 रन बनाए थे और पंजाब ने अपनी पहली पारी में 447 रन बनाकर 260 रनों की बढ़त ले ली थी. बंगाल अभी भी पंजाब की पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे है. अभिमन्यु ईश्वरन 100 रन बनाकर नाबाद हैं. उन्होंने अभी तक 157 गेंदों का सामना किया है और 11 चौके मारे हैं. उनके साथ कप्तान मनोज तिवारी 146 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 180 रन जोड़ लिए हैं. यह साझेदारी तब आई जब बंगाल ने 38 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें