By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ranji Trophy Mp Loses 6 Wickets Inside 22 Balls For 0 Runs
22 गेंद, 6 विकेट और 0 रन, रणजी ट्रॉफी मैच में घरेलू मैदान पर मध्य प्रदेश की टीम का हुआ ऐसा हाल
मध्य प्रदेश की पूरी टीम दूसरी पारी में 16.5 ओवर की बल्लेबाजी ही कर पाई.
इंदौर: मध्य प्रदेश की टीम अपने घरेलू मैदान पर ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा बनकर रह गई. होलकर स्टेडियम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम 343 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. यह मुकाबला जीतकर वह टूर्नामेंट के अगले राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित कर सकती थी, लेकिन एक तो टीम की शुरुआत रही. इसके बाद जब टीम 35 रन के स्कोर तक तीन विकेट खोने के बाद दोबारा संघर्ष के लिए तैयार होती दिख रही थी, इसी स्कोर पर इसे एक के बाद एक छह विकेट गंवाने पड़े. नतीजा पूरी टीम 35 रनों के स्कोर पर सिमट गई. एक बल्लेबाज गौरव भाटिया दूसरी पारी में मैदान पर नहीं आए.
मध्य प्रदेश की दूसरी पारी के 14वें ओवर में पहली गेंद पर आर्यमान बिरला आउट हुए. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभम शर्मा को भी गेंदबाज के वी शशिकांत ने पवेलियन भेज दिया. शुभम अपना खाता भी नहीं खोल सके. 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर वी आर अय्यर और अगली गेंद पर कार्तिकेय आउट हुए. इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर ईश्वर पांडे भी क्लीन बोल्ड हो गए. गेंदबाज एक बार फिर शशिकांत ही थे. अगले ओवर में डीपी विजयकुमार ने यश दुबे को पवेलियन भेज मध्य प्रदेश की पारी का अंत कर दिया. 22 गेंदों के अंतराल में मध्य प्रदेश के छह विकेट गिर गए जबकि उसके स्कोर में कोई बढोतरी नहीं हुई.
SA Vs Pak: पिछले पांच वनडे में एक भी विकेट नहीं लेने वाले मोहम्मद आमिर की पाक टीम में वापसी
मध्य प्रदेश की पूरी टीम दूसरी पारी में 16.5 ओवर की बल्लेबाजी ही कर पाई. मध्य प्रदेश के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाजी ही खाता खोल पाए. आर्यमन बिड़ला ने 12, कप्तान नमन ओझा ने एक और यश दुबे ने सर्वाधिक 16 रन बनाए. इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सका. आंध प्रदेश के लिए शशिकांत ने छह और विजयकुमार ने तीन विकेट लिए. दूसरी पारी में किसी और खिलाड़ी ने गेंदबाजी नहीं की.
टीम इंडिया अगर अगले आठ वनडे मैच जीत ले तो मिल सकती है ये बड़ी उपलब्धि
आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 132 रन बनाए थे लेकिन मध्य प्रदेश पहली पारी में 91 रनों पर ढेर हो गई थी जिससे मेहमान टीम को 41 रनों की बढ़त मिली. आंध्र प्रदेश ने अपनी दूसरी पारी में 301 रन बनाकर मेजबान टीम के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा था. ग्रुप-बी के इस मैच में आंध्र प्रदेश ने मेजबान मध्य प्रदेश को 307 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें