ओलंपिक पदक विजेता Ravi Dahiya ने मचाया तहलका, Asian Championship में लगाई गोल्ड मेडल की 'हैट्रिक'

Asian Championship में भारतीय रेसलर रवि कुमार दहिया ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी है. रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में भी भारत के लिए मेडल जीत चुके हैं.

Published date india.com Published: April 23, 2022 6:28 PM IST
Ravi Dahiya
भारतीय रेसल रवि दहिया. (PC- Twitter)

Asian Championship: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के रजत पदक विजेता रवि दहिया (Ravi Dahiya) ने एशियाई चैंपियनशिप में धमाल मचा दिया है. भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने कजाखस्तान के रखत कालजान के खिलाफ दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में तकनीकी श्रेष्ठता के बूते जीत दर्ज की. इसी के साथ एशियाई चैंपियनशिप में उन्होंने ‘गोल्ड मेडल’ की हैट्रिक लगा दी है. उन्होंने दिल्ली में 2020 चरण में और पिछले साल अलमाटी में भी स्वर्ण पदक जीता था.

रवि कुमार ने अपने सभी मुकाबलों में शुरू में बढ़त गंवा दी थी लेकिन उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करते हुए पुरुष फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया.यह उनका सत्र का दूसरा फाइनल था. उन्होंने फरवरी में डान कोलोव स्पर्धा में रजत पदक जीता था.

सोनीपत के नहरी गांव के रहने वाले ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि ने एक बार फिर अपनी शारीरिक क्षमता और रणनीतिक श्रेष्ठता का परिचय देते हुए पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में पहले जापान के रिकुतो अराई को हराया और बाद में मंगोलिया के जानाबाजार जंदनबुड पर 12-5 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी.

खिताबी भिड़ंत में कलजान ‘टेक डाउन’ से आगे हो गये थे और काफी समय तक उन्होंने भारतीय पहलवान को कोई अंक नहीं लेने दिया. लेकिन अपनी शैली के अनुरूप रवि ने तकनीकी श्रेष्ठता की बदौलत मुकाबले पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया.

उन्होंने छह लगातार ‘टू-प्वाइंटर’ हासिल किये और इस दौरान खुद को ‘लेफ्ट-लेग अटैक’ से भी बचाया जिससे यह मुकाबला दूसरे पीरियड के शुरू में ही खत्म हो गया और भारत ने इस साल टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीत लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.