By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ravi Shastri Ms Dhonis T20 Career Hasnt Yet Ended
रवि शास्त्री बोले- धोनी का टी20 करियर अभी खत्म नहीं हुआ है, उसे अभी...
विश्व कप 2019 के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं.
विश्व कप 2019 के बाद से ही लंबी छुट्टियों पर गए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का अंतरराष्ट्रीय करियर जानकार अब लगभग खत्म ही मानते हैं. हालांकि भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) इससे इत्तेफाक नहीं रखती. शास्त्री का मानना है कि धोनी का टी20 करियर अभी जिंदा है.
पढ़ें:- दिल्ली कैपिटल्स का मालिक बनने की गौतम गंभीर की इच्छा अभी नहीं हो सकती पूरी, ये है वजह
रवि शास्त्री के ताजा बयान से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में खेल सकते हैं. शास्त्री ने चैनल न्यूज18 इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, ” महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)आईपीएल में खेलेंगे. उनका टी20 करियर अभी जिंदा है. मैं धोनी के बारे में मैं एक बात जानता हूं कि वो खुद को टीम पर कभी थोपते नहीं हैं.”
शास्त्री ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, “अगर उन्हें लगता कि वो खेलना जारी नहीं रख सकते हैं तो टेस्ट क्रिकेट की तरह ही कह देते कि मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं. वो अगर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो फिर वह इस प्रारूप में आगे भी खेलना जारी रख सकते हैं.”
पढ़ें:- INDvSL: पुणे T20 जीतकर पाकिस्तान के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी टीम इंडिया
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ही भारत साल 2011 में कपिल देव के बाद दूसरी बार 50 ओवरों का विश्व कप जीतने में कामयाब हुआ था. इससे पहले 2007 में भारत ने धोनी की कप्तानी में ही पहले टी20 विश्व कप पर कब्जा किया था. वो भारत को चैंपियन ट्रॉफी भी जिता चुके हैं.
Also Read:
-
MS धोनी एक साल में कितना टैक्स देते हैं? बने बिहार- झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, कुल जमा राशि जान रह जाएंगे हैरान
-
MS धोनी एक साल में कितना टैक्स देते हैं? बने बिहार- झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, कुल जमा राशि जान रह जाएंगे हैरान
-
Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें