अश्विन ने बताया पंजाब की हार का कारण, गेल-राहुल की बताई बड़ी कमी

रविचन्द्रन अश्विन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद प्रतिक्रिया दी.

Published date india.com Updated: May 4, 2019 1:28 PM IST
Ravichandran Ashwin, Kings XI Punjab to remove Ravichandran Ashwin as skipper, Ravichandran Ashwin set to leave Kings XI Punjab, No place for Ravichandran Ashwin in KXIP, KXIP set to trade-off Ravichandran Ashwin, Ravichandran Ashwin to join Delhi Capitals, DC interested in signing Ravichandran Ashwin, Ravichandran Ashwin-Team India, Ravichandran Ashwin Test Cricket, Ravichandran Ashwin to play For Delhi in IPL 2020, IPL 2020, Ravichandran Ashwin future in middle after KXIP snub, KXIP snub Ravichandran Ashwin, Cricket News

नई दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में भले ही शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मौजूद हों लेकिन कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से बाहर होने के बाद कहा कि लोकेश राहुल और क्रिस गेल की पावरप्ले ओवरों में बल्लेबाजी उनके लिये बड़ी समस्या रही. राहुल ने 13 मैचों में 130 से कम के स्ट्राइक रेट से 522 रन जोड़े हैं जिसमें से छह बार 50 से ज्यादा (एक शतक और पांच अर्धशतक) रन बनाये हैं. गेल ने 12 मुकाबलों में 152 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 462 रन बनाये हैं जिसमें उनका शीर्ष स्कोर 99 रन रहा है.

अश्विन ने कोलकाता नाइटराइडर्स से सात विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा, ‘‘हम जिन क्षेत्रों में कमजोर हैं, हमें उन पर ध्यान लगाना होगा. इसी तरह की एक चीज पावरप्ले ओवरों में गेंद और बल्ले से प्रदर्शन रहा है. पिछले साल पावरप्ले में हमारी बल्लेबाजी शानदार रही थी, जिसमें क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने अच्छा किया था लेकिन इस साल हम उस तरह की अच्छी शुरूआत नहीं कर सके. निश्चित रूप से उन पर दबाव था और उन्हें यह काम करना ही था.’’

शुभमन के फैन हुए दिनेश कार्तिक, शानदार प्रदर्शन के बाद की तारीफ

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगले साल इसे सुलझाना होगा क्योंकि हमने ज्यादातर मैच पावरप्ले जंग में ही गंवाये हैं. यह बड़ी समस्या रही.’’ बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब इस समय पॉइंट टेबल में 7वें स्थान पर है. टीम ने इस सीजन में 13 मैच खेले और 8 मैचों में हार का सामना किया. पंजाब ने इस सीजन में सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल की. उसके पास फिलहाल 10 पॉइंट्स है. लिहाजा वह प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पायेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.