By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ravindra Jadeja Hit Century For Saurashtra Against Railways Ranji Trophy
रणजी ट्रॉफी: जडेजा ने जड़ा शानदार शतक, सौराष्ट्र ने बनाए 344 रन
रविन्द्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए शतक जड़ा.
नई दिल्ली : ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान एससीए स्टेडियम के साथ वर्षों से चला रहा लगाव बरकरार रखते हुए मंगलवार को यहां शतक जड़कर सौराष्ट्र को रेलवे के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ए मैच में पहली पारी में मजबूत बढ़त दिलायी. रणजी ट्रॉफी में तीन तिहरे शतक जड़ चुके जडेजा अभी 178 रन बनाकर खेल रहे हैं.
जडेजा की इस जांबाज पारी और कमलेश मकवाना (62) के साथ उनकी आठवें विकेट के लिये 171 रन की साझेदारी के दम पर सौराष्ट्र ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 344 रन बनाये हैं और उसे 144 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है. रेलवे की टीम कल अपनी पहली पारी में 200 रन पर आउट हो गयी थी.
जडेजा की यह पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि सौराष्ट्र चार विकेट पर 32 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सुबह 33 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी. उन्होंने अब तक 326 गेंदों का सामना करके 16 चौके और चार छक्के लगाये हैं. यह उनका प्रथम श्रेणी में दसवां और रणजी ट्रॉफी में आठवां शतक है.
रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिला आराम, BCCI की मेडिकल टीम ने दी सलाह
सौराष्ट्र ने कप्तान जयदेव शाह (25), अर्पित बासवदा (12) और प्रेरक मांकड़ (28) के विकेट जल्दी गंवा दिये थे लेकिन जडेजा ने एक छोर संभाले रखा और उन्हें मकवाना का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 163 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया.
Also Read:
-
BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रुप B में पटका- सालाना ₹4 करोड़ का नुकसान
-
IND vs NZ: अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी पर उठाए सवाल! बताया- इंदौर में कहां कर दी बड़ी चूक
-
IND vs NZ: भारत की हार के 5 गुनाहगार- इनके फ्लॉप शो के चलते पहली बार न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें