By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ravindra Jadeja I Didnt Even Realise That I Took Catch Of Neil Wagner
जडेजा ने एक साथ से पकड़ा वेगनर का शानदार कैच, बोले- उम्मीद नहीं थी कि गेंद...
भारत ने 90 रन बनाते-बनाते अपने छह विकेट गंवा दिए हैं.
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन हवाई छलांग लगाकर नील वेगनर का एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर उन्हें चलता किया. जडेजा का यह कैच इतना बेमिसाल था कि बल्लेबाज को भी यह समझने में कुछ वक्त लगा कि वो आउट हो चुका है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने इस कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
जडेजा ने कहा कि उन्होंने उम्मीद ही नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से उनकी ओर आएगी. जडेजा के इस कैच से भारत को नौवे विकेट के लिए वेगनर और काइल जेमीसन (49) के बीच बनी 51 रन की साझेदारी को तोड़ने में मदद मिली. जडेजा ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा था कि वह डीप स्क्वायर लेग की ओर रन बनाएगा, लेकिन मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इतनी तेजी से मेरी तरफ आएगी.’’
पढ़ें:- जडेजा ने हवाई छलांग लगाकर कुछ इस अंदाज में लपका एक हाथ से कैच, बल्लेबाज रह गया हैरान, देखें VIDEO
‘‘हवा के साथ यह इतनी तेजी से आई और मेरे हाथों में आ गई. जब मैंने कैच लपका तो मैंने महसूस ही नहीं किया कि मैंने कैच पकड़ लिया है. एक इकाई के रूप में हमने अच्छी गेंदबाजी की. हम अच्छी बल्लेबाजी और उन्हें दोबारा आउट करने की कोशिश करेंगे.’’
पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव ने 63 गेंदो पर जड़े 143 रन; डीवाई पाटिल में दूसरा शतक बनाया
भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर सात रन की बढ़त जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान भी भारत की स्थिति खराब ही रही. भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं.
Also Read:
-
IPL 2026: RR की हार के बाद कप्तान रियान पराग ने बताया- रवींद्र जडेजा को क्यों नहीं दी बॉलिंग
-
IPL 2026: RR vs CSK- चेन्नई सुपर किंग्स की कमर तोड़ने के बाद बोले रवींद्र जडेजा- मुझ पर गुलाबी जर्सी अच्छी लगती है
-
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स को भी लगा झटका, पूरे सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं सैम करन, यह है वजह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें