By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rcb Wins Toss Elects To Field First Against Delhi Daredevils In Ipl 2018
IPL 2018: आरसीबी ने टॉस जीता, दिल्ली डेयरडेविल्स की पहले बल्लेबाजी
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के ग्यारहवें सीजन का यह 19वां मैच है. अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज इन दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है.
दोनों टीमों में एक-एक बदलाव
इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव किया गया है. आरसीबी ने सरफराज खान के स्थान पर मनन वोहरा को टीम में शामिल किया है. पिछले साल टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलने वाले सरफराज इस साल अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. वहीं, दिल्ली ने मोहम्मद शमी की जगह हर्षल पटेल को अंतिम एकादश में रखा है. शमी पुलिस की जांच के सिलसिले में फिलहाल कोलकाता में हैं.
टीमें:
आरसीबी: विराट कोहली, क्विंटन डिकॉक, मनन वोहरा, ए बी डीविलियर्स, मंदीप सिंह, कोरी एंडरसन, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.
डीडी: गौतम गंभीर, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, राहुल तेवटिया, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, शाहबाज नदीम, हर्षल पटेल, ट्रेंट बॉल्ट.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें