रियाल मैड्रिड ने 14वीं बार जीता UEFA चैंपियंस लीग का खिताब, लिवरपूल को 1-0 से हराया

पेरिस में खेले गए 'यूईएफए चैंपियंस लीग' के फाइनल में रियाल मैड्रिड ने इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 1-0 से करारी शिकस्त दी

Published: May 29, 2022, 1:57 PM IST

पेरिस में खेले गए ‘यूईएफए चैंपियंस लीग’ (‘UEFA Champions League’) के फाइनल में रियाल मैड्रिड (Real Madrid) ने इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 1-0 से करारी शिकस्त दी. शनिवार देर रात स्पेनिश क्लब मैड्रिड ने 14वीं बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. मैच काफी रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आईं.

मैड्रिड के विनिसियस जूनियर ने 59वें मिनट में एक गोल दागा, जिससे टीम को एक अंक की बढ़त मिली. हालांकि, पहले हाफ में दोनों टीमें गोलों का बचाव करती हुईं नजर आईं. इस दौरान लिवरपूल ने टारगेट में पांच शॉट रखे और मैड्रिड ने मात्र एक शॉट रखा.

लेकिन, दूसरे हाफ में रियाल मैड्रिड ने काफी शानदार खेला और विनिसियस जूनियर ने 59वें मिनट में एक गोल किया. यह गोल टीम के लिए मैच विजेता रहा है. वहीं, लिवरपूल ने भी 47वें मिनट में एक गोल करने की कोशिश की, लेकिन टीम गोल करने में विफल रही.

रियाल मैड्रिड के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने भी इतिहास रच दिया है. वह चार बार यह खिताब जीतने वाले पहले मैनेजर बन गए हैं.

बता दें, रियाल मैड्रिड ने 14वीं बार यह खिताब जीता है. इससे पहले टीम वर्ष 1981 में लिवरपूल से हारी थी. उसके बाद से टीम ने हार नहीं मानी और चैंपियंस लीग खिताब में पहले पायदान पर है. उसके बाद एसी मिलान है, जिसने अभी तक 7 खिताब जीते हैं.0

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.