ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी के चार दिवसीय टेस्ट मैच के विचार पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह इस तरह के बदलाव के पक्ष में नहीं हैं.
7 छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेल इस कंगारू बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए बजाई खतरे की घंटी
आईसीसी 2023 से 2031 के अगले भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में चार दिवसीय टेस्ट मैचों की शुरुआत करने पर विचार कर रही है ताकि व्यावसायिक तौर पर लुभावने छोटे प्रारूपों के लिए अधिक समय मिल सके.
पोंटिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘मैं इसके खिलाफ हूं लेकिन जिन लोगों के दिमाग में यह विचार आया मैं उनसे जानना चाहूंगा कि इसके पीछे प्रमुख कारण क्या है.’
इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि चार दिवसीय टेस्ट से अधिक मैच ड्रॉ होंगे.
INDvSL, 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित
उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पिछले दो वर्षों में हमने कई मैच चार दिन में समाप्त होते हुए देखे लेकिन मैंने इस पर गौर किया कि पिछले दशक में कितने टेस्ट मैच ड्रॉ हुए. अगर सभी मैच चार दिवसीय होते तो अधिक टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त होते.’
गौरतलब है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इस विचार को खारिज कर दिया है. एक दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी इसे नकार दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.