206 देश, 42 खेल, 37 वेन्यू और 306 से ज्यादा इवेंट। ब्राजील का रियो शहर खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ की मेजबानी के लिए तैयार है। रियो ओलम्पिक 2016 का आगाज़ 5 अगस्त से हो रहा है। सभी देशों के खिलाड़ी खेलगाँव पहुँच रहे हैं। साथ ही साथ भारत का भी 120 खिलाड़ियों का दल ओलम्पिक पहुँच चुका है। भारत की 121 करोड़ की आबादी का प्रतिनिधित्व यही 120 कंधे कर रहे हैं। रियो ओलम्पिक में भारत की साख बचाने का दारोमदार ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई इन्हीं 120 चमकते खिलाड़ियों पर है। Also Read - Deepa Malik first Indian woman to win Paralympics medal | रियो पैरालम्पिक (गोलाफेंक): रजत जीत दीपा मलिक ने रचा इतिहास
Also Read - Rio host Paralympic games | पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी के रंग में रंगा रियो
यह भी पढेंः रियो ओलम्पिक 2016: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जो भारत को दिला सकते है मेडल Also Read - PV Sindhu and Gopichand will be felicitated by Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis | महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ पीवी सिन्धु को करेगा सम्मानित
इस बार ओलम्पिक के 15 खेलों के लिए भारत की ओर से 120 खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया है। इनमें पुरुष हॉकी टीम के 16 और महिला हॉकी टीम के 16 खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये रही खेल के आधार पर भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ियों की पूरी सूची…
यह भी पढ़ेंः रियो ओलम्पिक 2016 में भारतीय खेलों के इवेंट, तारीख, समय और प्रतियोगिता की पूरी जानकारी
रियो ओलम्पिक 2016 में भारतीय खिलाड़ियों की सूची
तीरंदाजीः इसबार ओलम्पिक खेलों के लिए भारत से दीपिका कुमारी, अनातु दास, लक्ष्मीरानी माझी, बॉम्बायला देवी राइश्राम ने क्वालिफाई किया है। दीपिका से देश को मेडल की उम्मीदें हैं।

एथलेटिक्सः इंदरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, दुती चंद, ललिता बाबर, टिंटू लुक्का, विकास गोवड़ा, मनीष सिंह, कविता राउत, सुधा सिंह, सीमा पुनिया, रंजीत माहेश्वरी, श्रबनी नंदा, ओ.पी. जाइशा, पूवम्मा राजू मचेत्तिरा, अरोकिया राजीव, अश्विनी अक्कुंजी, खुशबीर कौर, जिसना मैथ्यू, सपाना सपाना, मुहम्मद अनस याहिया, अंकित शर्मा, देबाश्री मज़ूमदार, धरामबीर सिंह, खेता राम।

बैडमिंटनः साइना नेहवाल, ज्वाला गट्टा, अश्विनी पोनप्पा, पीवी संधू, श्रीकांत किदाम्बी, मनु अत्री, बी सुमित रेड्डी

बॉक्सिंग- शिवा थापा, विकास क्रिशन यादव, मनोज कुमार

फील्ड हॉकी (पुरुष)- सरादार सिंह, पीआर श्रीजेश, सुनील सोमार्पित विटालाचार्य, रुपिंदर पाल सिंह, आकाशदीप सिंह, दानिश मुज्तबा, एस.के. उथप्पा, चिंग्लेसाना सिंह कांगुजम, कोठाजित सिंह, मनप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, देविंदर सुनील वाल्मीकि, निक्किन थिम्माह, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार
यह भी पढेंः रियो ओलम्पिक 2016: हॉकीः 26 साल बाद सुनहरे दिन लौटने की आस

फील्ड हॉकी (महिला)- सुशीला चानू, रेनुका यादव, सुनीता लाकरा, सविता पूनिया, अनुराधा थोकोचोम, रानी देवी, नवजोत कौर, लिमिया मिंज, दीपिका ठाकुर, वंदना कटारिया, पूनम रानी, मोनिका मलिक,दीप ग्रेस इक्का, प्रीति दुबे, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान

गोल्फः अनिर्बान लाहिड़ी, शिव चौरसिया, अदिति अशोक

जिम्नास्टिकः दीपा करमाकर

जूडोः अवतार सिंह
रोविंगः दत्तू बबन भोंकानाल
शूटिंगः अभिनव बिंद्रा, हीना सिधू, जीतू रॉय, गगन नारंग, अपूर्वी चंदेला, अयोनिका पॉल,मानवजीत सिंह संधू, चैन सिंह, प्रकाश नांजप्पा, मैराज अहमद खान, गुरप्रीत सिंह, क्यनान चेनाई

तैराकीः सजन प्रकाश, शिवानी कटारिया
टेबल टेनिसः मनिका बत्रा, शरत कमल अचंता, मौमा दास, सौम्यजीत घोष
टेनिसः सानिया मिर्ज़ा, लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, प्रार्थना थोम्बरे

वेटलिफ्टिंगः सतीश शिवलिंगम, सैखोम मीराबाई चानू
कुश्तीः नरसिंह यादव, योगेश्वर दत्त, बबिता कुमारी, विनेश फोगट, साक्षी मलिक, संदीप तोमर, रिवंदर खत्री, हरदीप सिंह

120 खिलाड़ियों में सिर्फ 3 मुस्लिम खिलाड़ीः
भारत की ओर से ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई 120 खिलाड़ियों में इसबार सिर्फ 3 मुस्लिम खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सके हैं। इनमें टेनिस के लिए सानिया मिर्ज़ा, ह़ॉकी में दानिश मुज्तबा और शूटिंग के लिए मैराज अहमद खान शामिल हैं। इनके अलावा 117 खिला़ड़ी अन्य धर्मों के हैं। इन तीनों खिलाड़ियों पर बड़ा दारोंमदार होगा।
42 खेलों में भारत सिर्फ 18 में खेलों के लिए क्वालीफाई
रियो ओलम्पिक्स में इस बार 42 खेलों की प्रतिस्पर्धाएँ होनी हैं। इनमें से भारत सिर्फ 15 खेलों के लिए क्वालिफाई कर सका है।