रियो ओलम्पिक जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है रोमांच का स्तर भी बढ़ रहा है। आज चौथे दिन का खेल भी रोमांच की सौगात लेकर आया है। ओलम्पिक खेलों में मेडल की बौझार हो रही है। हालाकि भारत को अभी खाता खोलना है लेकिन उम्मीदें अभी भी कई खेलों से बरकरार हैं। भारत की ओर से रोविंग में दत्तू भोंकानाल, तीरंदाजी में अतानु दास, शूटिंग में हीना सिद्धू और भारतीय हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। इन सभी मैच की पल-पल की खबर लेकर हम हाजिर हैं। अगर आज रोविंग में भारत अच्छा प्रदर्शन करता है सेमिफाइनल मे जा सकता है। शूटिंग में हिना का प्रदर्शन उन्हें मेडल दिला सकता है। वहीं हॉकी टीम में एक नई ऊर्जा के संचार के लिए अर्जेंटीना से ये मैच जीतना बहुत जरूरी है।
रियो ओलम्पिक खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए काफी निराशाजनक रहा। शूटिंग में अभिनव बिंद्रा शूटआउट राउंड में मेडल से चूक गए तो वहीं हॉकी में जर्मनी ने अंतिम समय में गोल करके भारत के खिलाफ मुकाबला जीत लिया। लेकिन आज भारत को बेहतर प्रदर्शन की आस है। अभी तक की मेडल टैली की बात की जाए तो अमेरिका टॉप पर चल रहा है। चीन दूसरे नंबर पर है और भारत को अभी भी अपना खाता खोलना है।
तो अब देर किस बात की। तैयार हो जाइए चौथे दिन के खेलों का लुत्फ उठाने के लिए। शाम 5 बजे रोविंग के क्वार्टरफाइनल में दत्तू भोंकानल सबसे पहले अपनी चुनौती पेश करेंगे। उसके बाद 25 मीटर एअर पिस्टल में भारत की हीना सिद्धू का इवेंट 5.30 बजे से शुरू होगा। भारत बनाम अर्जेंटीना का हॉकी मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में अतानु दास नेपाल के खिला़ड़ी से भिडेंगे। यह मुकाबला 8.05 ले शुरू होगा। वहीं देर रात 2.45 पर बॉक्सिंग में विकास कृष्णन रिंग में उतरेंगे। तो पेश है रियो ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन के खेल की लाइव अपडेट…
Live Update Day 4 Shooting: भारत की हिना सिधू ने लगातार दूसरी बार निराश किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निराश करने के बाद मंगलवार वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के भी फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। इसके साथ इस ओलम्पिक में उनकी चुनौती समाप्त हो गई है। ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में हिना ने 40 निशानेबाजों के बीच 21वां स्थान हासिल किया।
अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था। भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी। भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है।
INDIA WIN! Beat Argentina 2-1 to win their second match in group stage after beating IRE 3-2 and losing to GER 1-2 earlier. #hockey #Rio2015
— Jaspreet Sahni (@jaspreet_sahni) August 9, 2016
Live Update Day 4 Hockey: और इसी के साथ भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ हॉकी का मुकाबला जीत लिया है। आखिरी क्षणों में भारतीय टीम दबाव में आ गई थी बावजूद इसके भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच 2-1 से जीत लिया है। इसी के साथ ग्रुप बी में भारत पहले नंबर पर आ गया है और लीग के लिए उसकी संभावनाएं बढ़ गई हैं।
Live Update Day 4 Archery: खुशखबरी! भारत के तीरंदाज अतानु दास ने रियो ओलम्पिक में पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अतानू ने मंगलवार को नेपाल के जीतबहादुर मुक्तान को 88-76 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दास ने सैमबोड्रोमो स्टेडियम में पांच में से तीन सेट अपने नाम करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने 29-26, 29-24, 30-26 से नेपाल के खिलाड़ी को हराया।
Live Update Day 4 Hockey: मैच के अंतिम क्षणों में भारतीय टीम में थोक में पेनाल्टी कॉर्नर दे रही है। क्या आखिरी मिनटों मे ंभारत बढत बनाए रख पाएगा या अर्जेंटीना पासा पलट देगी?
Live Update Day 4 Hockey: अर्जेंटीना को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला। अगर इसे नहीं रोक पाए तो कल की तरह इस बार भी भारत अंतिम छड़ों में में मैच गँवा सकता है। और इसी बीच अर्जेंटीना का पेनाल्टी कॉर्नर नाकाम। भारत ने वीडियो समीक्षा माँगी ओर पेनाल्टी कॉर्नर रद्द। भारत 2 गोल और अर्जेंटीना 1 गोल।
Live Update Day 4 Hockey: इसी बीच पेनाल्टी कॉर्नर और अर्जेंंटीना ने गोल कर दिया। अभी 10 मिनट का खेल और है और लीड घटकर 2-1 की रह गई है। अभी अभी एक पेनाल्टी कॉर्नर में बन रहे मौके को भारतीय गोलकीपर श्रीजेश ने नाकाम कर दिया। भारत उम्दा खेल का प्रदर्शन कर रहा है।
12 मिनट बाकी हैं, भारत 2-0 से आगे है, अगर स्कोर यहीं रहा तो भारत 36 साल बाद हॉकी में लीग चरण से आगे बढ़ेगा #Hockey #OLYMPICS
— The Lallantop (@TheLallantop) August 9, 2016
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.