रिषभ पंत ने रोबिन उथप्पा को पछाड़ा, रोहित के स्पेशल क्लब में बनाई जगह

रिषभ पंत टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

Published date india.com Updated: November 12, 2018 6:01 PM IST
4th ODI: Shikhar Dhawan Comes in Defence of Rishabh Pant, Says We Need to Have Patience With Young Wicketkeeper
File image of Rishabh Pant

नई दिल्ली : वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की. सीरीज का आखिरी मुकाबला चेन्नई में खेला गया. इसमें भारत की ओर से शानदार बैटिंग करते हुए रिषभ पंत ने अर्धशतक जड़ा. पंत का यह अर्धशतक भारत की जीत में अहम रहा. रिषभ भारत की ओर से सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में रोबिन उथप्पा को पीछे छोड़ दिया.

दरअसल चेन्नई में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. लेकिन रोहित ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद लोकेश राहुल क्रीज पर पहुंचे. लेकिन राहुल भी जल्द पवेलियन लौट गए. भारत के लिए चौथे नंबर पर पंत बैटिंग करने पहुंचे. उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए.

PAKvsNZ: पाक बैट्समैन ने एक गेंद में बिना बाउंड्री लगाए बना लिए 5 रन, देखें VIDEO

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पंत का यह टी-20 और वनडे इंटरनेशनल में पहला अर्धशतक था. वो भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पंत ने 21 साल और 38 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया. जब कि इससे पहले रोहित 20 साल और 143 दिन की उम्र में यह कारनामा कर चुके हैं. पंत ने रोबिन उथप्पा को पछाड़ दिया. उथप्पा ने 21 साल और 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था.

टी-20 सीरीज में हार के बाद ब्रेथवेट का बयान, हमने भारत को दी कड़ी टक्कर

बता दें कि पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2017 में पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद से अब तक वो 7 मैच खेल चुके हैं. पंत ने 5 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच भी खेले हैं. उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद भारतीय टीम के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. पंत इंटरनेशनल मैचों से पहले घरेलू मैचों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.