VIDEO: रिषभ पंत ने बताया कैसे लगा लेते हैं बड़े छक्के, बैट को 'हैमरिंग' से करते हैं तैयार

रिषभ पंत ने बैट टेस्ट करके बताया कि हैमरिंग क्यों जरूरी होती है.

Published date india.com Updated: November 20, 2018 5:22 PM IST
VIDEO: रिषभ पंत ने बताया कैसे लगा लेते हैं बड़े छक्के, बैट को 'हैमरिंग' से करते हैं तैयार

नई दिल्ली : रिषभ पंत टीम इंडिया के उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो कि बहुत ही कम उम्र में टीम में शामिल हो गए. रिषभ ने घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें इंडिया ए के लिए खेलने का मौका मिला. इंडिया ए की ओर से भी प्रभावी प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. इस क्रम में वो ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुने गए. अब वो पहले टी-20 मैच की अंत 12 सदस्यों वाली टीम में शामिल हैं. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बैट टेस्ट दिखाया. उन्होंने बताया कि किसी भी नए बैट के लिए हैमरिंग क्यों जरूरी है.

दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 नवंबर को टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन में खेला जायेगा. इस मैच से पहले मंगलवार को रिषभ ने बैट टेस्ट कर के दिखाया. उन्होंने बताया कि जब बैट नया होता है तब उसे किस तरह तैयार किया जाता है. बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंत बताया कि इसे हैमरिंग कहते हैं. किसी भी नए बैट को मैदान में ले जाने से पहले हैमरिंग करना जरूर होती है. इससे बैट अच्छी तरह तैयार होता और शॉट अच्छे लगते हैं.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले बोला विराट का बल्ला, ब्रिस्बेन में कोहली ने लगाए कई अनोखे शॉट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रिषभ ने कहा, जब बैट नया होता हो तो उसमें 80-20 प्रतिशत का अंतर रह जाता है. हैमरिंग करने से यह अंतर करीब 5 प्रतिशत तक कम हो जाता है. बैट अगर मैच में ले जाना है तो बैट तैयार होना चाहिए. इसिलए हैमरिंग जरूरी होती है. लेकिन एक मैच खेलने के बाद इसकी जरूरत नहीं पड़ती है. मैं इस बैट को पहले नेट में अभ्यास के लिए इस्तेमाल करूंगा. अगर वहां पर इससे अच्छे शॉट लगते हैं तो इसे मैच में ले जाऊंगा. बैट की परख उसकी आवाज से होती है. जब गेंद पर बैट पर आती है तो उसकी आवाज का पता चलता है.

भारत के खिलाफ केस करने पर पाकिस्तान को लगा करारा झटका, ICC ने खारिज किया मामला

देखें वीडियो :

बता दें कि रिषभ के घरेलू मैचों में प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया. हालांकि वो पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ा था. इससे पहले लखनऊ टी-20 में 5 रन और कोलकाता में 1 रन बनाकर आउट हुए. जब कि पुणे वनडे में 24 रन और विशाखापट्टनम में महज 17 रन ही बना पाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.