अमरीश पुरी ने सबसे पहले बजाई थी IPL की धुन, ऋषि कपूर का VIDEO कर रहा दावा !

आईपीएल 2018 के फाइनल मैच से पहले ऋषि कपूर ने एक दिलचस्प वीडियो ट्वीट किया.

Written by: Ratnakar Pandey
Updated: May 27, 2018, 6:08 PM IST

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का रोमांच चरम पर है. इसका फाइनल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मैच से पहले बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें आईपीएल की धुन बज रही है. इसमें बॉलीवुड के एक्टर अमरीश पुरी बीन बजा रहे हैं और श्रीदेवी डांस करती नजर आ रही हैं. ऋषि कपूर के इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियां मिल रही हैं.

दरअसल आईपीएल 2018 के फाइनल मैच से पहले ऋषि कपूर ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि नागिन फिल्म का एक हिस्सा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में आईपीएल की धुन बज रही है. असल में इसे एडिट किया गया है. ऋषि ने इस वीडियो के लिए लिखा, ”द आईपीएल फाइनल टुडे! द मेलोडी वाज़ रिलीज्ड इन 1986. कर्ट्सी द फिल्म ‘नागिन’.” इस वीडियो में अमरीश पुरी बीन बजा रहे हैं और श्रीदेवी डांस करती नजर आ रही हैं.

VIDEO: फाइनल से पहले धोनी ने चेन्नई के खिलाड़ियों को दी ‘स्पेशल ट्रेनिंग’, गेंदबाज भी जड़ेंगे छक्के

देखें वीडियो :

यह ट्विटर पर काफी शेयर और लाइक किया गया है. इसके अलावा इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी मिल रहीं हैं.

हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेंगे धोनी के धुरंधर, विलियमसन के सामने कड़ी चुनौती

पिच फिक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी के शामिल होने की आशंका, BCCI को ICC के फैसले का इंतजार

बता दें कि आईपीएल 2018 का फाइनल मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले दोनों टीमों ने इस सीजन का पहला क्वालीफायर भी खेला था, जिसमें चेन्नई ने जीत हासिल की थी. उस मैच में दोनों टीमें कड़ी टक्कर देती नजर आयीं थीं. लिहाजा फाइनल मैच भी रोमांचक होने वाला है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.