By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rivalry With Virat Kohli Dates Back To U 19 Days Says Rubel Hossain
विराट कोहली के साथ प्रतिद्वंद्विता अंडर-19 के दिनों से चल रही है : रुबेल हुसैन
अपनी अगुआई में अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद से कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा
भारत ने साल 2008 में विराट कोहली कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया था. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने कहा है कि उनके और कोहली के बीच की प्रतिद्वंद्विता अंडर-19 के समय से है. रुबेल और कोहली के बीच वनडे विश्व कप-2011 से इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार तकरार चलती रहती है.
‘अंडर-19 के दिनों में वह काफी स्लेजिंग करते थे विराट’
इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने बीडीक्रिकटाइम डॉट कॉम के फेजबुक पेज पर लाइव सेशन में अपनी टीम के साथी तमीम इकबाल और तस्कीन अहमद से बात करते हुए कहा, ‘मैं विराट के साथ अंडर-19 में खेला हूं. तब से ही मेरे और उनके बीच में तकरार चलती रहती है. अंडर-19 के दिनों में वह काफी स्लेजिंग करते थे. अब वह ज्यादा नहीं करते.’
टी-20 में दोहरा शतक जड़ चुके इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर लगा 6 साल का बैन, जानिए वजह
बकौल रुबेल, ‘दक्षिण अफ्रीका में एक मैच चल रहा था. वो ट्राई सीरीज थी. वह काफी ज्यादा स्लेजिंग कर रहे थे. हमारे बल्लेबाजों को गालियां दे रहे थे. हम जानते हैं कि ऐसा होता है. हम-दोनों के बीच कहा-सुनी हुई फिर बाद में अंपायर को बीच में आना पड़ा.’
अपनी अगुआई में अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद से कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और लगातार अपने खेल को बेहतर करते हुए आज दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं.
पिछले साल विश्व कप में विराट को 26 रन पर आउट किया था रुबेल ने
रुबेल और कोहली इंग्लैंड में 2019 में खेले गए विश्व कप में भी आमने-सामने हुए थे. भारत ने उस मैच में बांग्लादेश को 28 रन से हराया था. उस मैच में रुबेल ने ही कोहली को 26 के निजी स्कोर पर आउट किया था.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें