कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए देश में जारी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series 2020 ) के बाकी के बचे मैचों के आयोजन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है. इस सीरीज के मैच अब फैन्स की गैर मौजूदगी में खेले जाएंगे.
सीरीज का नया शेड्यूल जारी किया गया है. कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के बाकी के बचे मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह निर्णय फैन्स, क्रिकेटर, सपोर्ट स्टॉफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
पढ़ें:- इस साल नहीं हो पाएगा IPL का आयोजन! ये है वजह
बीते कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में खासा इजाफा हुआ है. यही वजह है कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आयोजकों ने बिना किसी विरोध के खाली स्टेडियमों में मैच कराने पर हामी भर दी.
बताया गया कि आने वाले दिनों में वायरस के संक्रमण को लेकर रिव्यू किया जाएगा. इसके बाद टूर्नामेंट के शेड्यूल में फिर बदलाव किया जा सकता है. जो भी फैन इस टूर्नामेंट के मैच देखने के लिए टिकट खरीद चुके हैं उन्हें अगले सात से 10 दिन के अंदर ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से उनकी रकम लौटा दी जाएगी.
पढ़ें:- IND vs SA, 1st ODI: जानें कब और कहां देखें धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे मुकाबला
भारतीय टीम अबतक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दो मुकाबले खेल चुकी है. अपने पहले मैच में इंडिया लीजेंड ने वेस्टइंडीज लीजेंड को सात विकेट से मात दी थी. इसके बाद श्रीलंका लीजेंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भारत ने पांच विकेट से जीत दर्ज की.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.