INDvsAus: 'रोहित ने मार मार कर भरता बना दिया...' सरहदों को तोड़ता शोएब अख्तर का ये रिएक्शन, देखें पूरा VIDEO 

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने खास तौर पर रोहित के कट शॉट पर यह कहा कि उन्हें ये देख कर सचिन तेंदुलकर की याद आ गई. 

Published date india.com Updated: January 20, 2020 1:49 PM IST
INDvsAus: 'रोहित ने मार मार कर भरता बना दिया...' सरहदों को तोड़ता शोएब अख्तर का ये रिएक्शन, देखें पूरा VIDEO 
रोहित शर्मा और शोएब अख्तर

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच का हर मुकाबला क्रिकेट के चाहने वालों के लिए बेहद खास होता है. और जब इन दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मैच हो तो वो अपने आप में ही रोमांचक हो जाता है. रविवार को हुए सीरीज के फाइनल मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की पारियों ने भारत को कंगारू के खिलाफ एक आसान जीत दिला दी. इस जीत से जहां एक तरफ भारतीय फैन्स बेहद खुश हैं वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने इस जीत का रियल हीरो रोहित शर्मा को बताकर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए.

शोएब अख्तर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल (Shoaib Akhtar Youtube Channel) पर रविवार को एक वीडियो शेयर करते हुए इस मैच का विश्लेषण किया और कहा रोहित की पारी ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी. शोएब ने रोहित की विस्फोटक शतकीय पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को मार मार कर उनका भरता निकाल दिया’. उन्होंने आगे कहा, ‘रोहित ने स्टार मिचेल स्टार्क से लेकर पैट कम्मिंस की धुलाई कर दी’.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फतेह हासिल कर न्यूजीलैंड रवाना होगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

रावलपिंडी एक्सप्रेस ने खास तौर पर रोहित के कट शॉट पर यह कहा कि उन्हें ये देख कर सचिन तेंदुलकर की याद आ गई. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने रोहित के कट शॉट की तुलना सचिन के शॉट से की है. इससे पहले आईसीसी ने भी एक वीडियो को शेयर करते हुए रोहित और सचिन के बीच इस शॉट को लेकर तुलना की थी.

राहुल के बतौर विकेटकीपर खेलने से टीम को मिलता है बेहतर संतुलन: विराट कोहली

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

रोहित ने अपनी शतकीय पारी में जबरदस्त शॉट्स लगाकर 119 रनों की पारी खेली. इस शतक की मदद से रोहित ने कप्तान कोहली की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के मामले में बराबरी कर ली. दोनों एक साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और सचिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़ कर पहले नंबर है. यही नहीं, पारी के दौरान रोहित 9000 वनडे रन तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी बने.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.