By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rohit Sharma And Five Others Will Get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award This Year
खेल रत्न अवॉर्ड की फाइनल लिस्ट जारी, रोहित शर्मा सहित ये 5 एथलीट होंगे सम्मानित
खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार होगा कि पांच लोगों को खेल रत्न दिया जाएगा।
भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित पांच लोगों को इस साल देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड (Rajiv Gandhi Khel Ratan Award) दिया जाएगा। यह खेल पुरस्कार के इतिहास में पहली बार होगा कि पांच लोगों को खेल रत्न दिया जाएगा।
खेल अवार्ड-2020 की समिति ने शुक्रवार को रोहित, महिला पहलवान वीनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन थेंगावेलू को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके खेल रत्न अवार्ड से नवाजा जाएगा।
खेल रत्न पाने वाले रोहित चौथे क्रिकेटर होंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह अवार्ड मिल चुका है।
वहीं ईशांत शर्मा सहित 27 खिलाड़ियों को 29 अगस्त को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कारों की अंतिम सूची में से साक्षी मलिक और मीराबाई चानू के नाम हटा दिए गए हैं। इन दोनों के नामों की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की गई थी।
Also Read:
-
IND vs ZIM: भारत को जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या ने बताया- बैटिंग में कहां कर रहे थे भूल और क्या किया सुधार
-
IND vs ZIM: रंग में आई टीम इंडिया की बैटिंग- जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, हार्दिक-अभिषेक की फिफ्टी
-
वेस्टइंडीज की धांसू जीत से भारतीय घबराए, अगर-मगर में फंसी भारत के सेमीफाइनल की डगर- अब बचे हैं ये रास्ते
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें