हिटमैन रोहित शर्मा के खेल को मिला सम्‍मान, दिया जाएगा खेल रत्‍न अवॉर्ड

रोहित शर्मा से पहले तीन क्रिकेटर्स को खेल रत्‍न अवॉर्ड दिया जा चुका है.

Published date india.com Updated: August 18, 2020 3:10 PM IST
Rohit Sharma Twitter
Rohit Sharma @ Twitter

खेल मंत्रालय ने राजीव गांधी खेल रत्‍न अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. इस बार भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम के उपकप्‍तान रोहित शर्मा को खेल रत्‍न अवॉर्ड दिया जा रहा है. रोहित शर्मा चौथे ऐसे क्रिकेटर होंगे जिन्‍हें खेल रत्‍न अवॉर्ड दिया जा रहा है.

इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी को भी खेल रत्‍न अवॉड दिया जा चुका है. सचिन तेंदुलकर को साल 1996-97 में यह अवॉर्ड दिया गया था. इसके बाद धोनी को 2007, विराट कोहली को 2018 में इस सम्‍मान से नवाजा गया.

राष्‍ट्रीय खेल पुरुस्‍कार के लिए एक चयनसमिति का गठन किया गया था. इस समिति को खेल रत्‍न अवॉर्ड के लिए रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की गई थी. समिति ने इसे स्‍वीकार कर लिया.

बता दें कि रोहित शर्मा ने बीते साल विश्‍व कप के दौरान पांच शतक जड़े थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके अलावा इसी साल न्‍यूजीलैंड में टी20 सीरीज में मेजाबनों को क्‍लीन स्‍वीप करने का श्रेय में रोहित को ही जाता है.

इस सीरीज के दौरान रोहित के चोटिल होने के बाद भारत को टेस्‍ट और वनडे में करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी. रोहित ने बीते साल सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर टेस्‍ट टीम में शानदार डेब्‍यू किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.