By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Rohit Sharma Half Century India Vs Australia World Cup 2019
World Cup 2019: रोहित के अर्धशतक से टूटा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के चौथे बैट्समैन
रोहित शर्मा ने लंदन में अर्धशतक लगाकर कुछ खास रिकॉर्डस अपने नाम किए.
नई दिल्ली : रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विश्व क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों की फेहरिस्त में शामिल हैं. उन्होंने एक बार फिर अपनी क्लास को साबित किया. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ विश्व कप 2019 (World Cup 2019) के एक मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा. रोहित ने भारत के लिए लंदन में खेलते हुए 57 रन बनाए. उनकी इस अर्धशतकीय पारी से कुछ रिकॉर्ड बने, जो कि उनके नाम पर दर्ज हुए. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 वनडे रन पूरे किए. इसके साथ ही उन्होंने शिखर धवन के साथ शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच लंदन के ओवल मैदान में मैच खेला जा रहा है.
विश्वकप 2019 के 14वें मुकाबले में रोहित ने 70 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाए. इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 वनडे रन पूरे किए. रोहित ऐसा करने वाले विश्व के चौथे और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. उन्होंने 3077 रन बनाए हैं. जबकि रोहित ने 37 पारियों में 2037 रन बना लिए हैं.
विश्वकप 2019: बैट में ‘सेंसर चिप’ लगाकर खेल रहे हैं डेविड वॉर्नर
रोहित ने लंदन में धवन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई. धवन और रोहित के बीच वनडे मैचों जनवरी 2013 के बाद यह 16वीं शतकीय साझेदारी है. जनवरी 2013 के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतकीय साझेदारी निभाने के मामले में रोहित और धवन की जोड़ी पहले स्थान पर काबिज है. रोहित-धवन ने 16 शतकीय साझेदारीयां बनायी हैं. जबकि रोहित और विराट कोहली के बीच 12 बार ऐसा हुआ है. इस लिस्ट में केन विलियमसन और रॉस टेलर भी 12 बार ऐसा करके दूसरे स्थान पर काबिज हैं.
बता दें कि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में 18 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैचों में 556 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 12 मैचों में 352 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 मैचों में 702 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 15 मैचों में 580 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 मैचों में 766 रन, श्रीलंका के खिलाफ 45 मैचों में 1562 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 मैचों में 1219 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ सात मैचों में 242 रन बनाए हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें