वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा जमाएंगे 'दोहरा शतक'

रोहित दूसरे वनडे में 6 छक्के जड़ देते हैं तो वो सबसे तेजी से 200 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.

Published date india.com Published: October 23, 2018 9:48 AM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित शर्मा जमाएंगे 'दोहरा शतक'

नई दिल्ली. गुवाहाटी में खेले पहले वनडे में रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 152 रन बनाकर नाबाद रहे थे. वनडे करियर में ये छठी बार है जब उन्होंने 150 रन का आंकड़ा पार किया था, जो कि उनके नाम दर्ज एक रिकॉर्ड भी है. अब इस कामयाबी को रोहित वाइजैग में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में भी बरकरार रखना चाहते हैं. और, अगर ऐसा हुआ तो दूसरे वनडे में उनका दोहरा शतक पक्का है.

Highlights

  • वनडे में 200 छक्के जड़ने के करीब रोहित
  • रोहित को छक्कों का दोहरा शतक जमाने के लिए चाहिए 6 छक्के
  • रोहित के नाम 183 पारियों में 194 छक्के

रोहित लगाएंगे ‘दोहरा शतक’

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रोहित के बल्ले से निकलने वाला ये दोहरा शतक छक्कों का होगा. दरअसल, गुवाहाटी में नाबाद 152 रनों की पारी में रोहित ने 8 छक्के जड़े थे, जिसने वनडे में उनके छक्कों की संख्या को 194 तक पहुंचा दिया. यानी, रोहित शर्मा वनडे में अपने छक्कों के दोहरे शतक से बस 6 छक्के दूर हैं. वाइजैग में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में रोहित के लिए 6 छक्के लगाना कोई बड़ा चैलेंज नहीं है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

गुवाहाटी में रोहित-कोहली ने लगाया रनों का अंबार, 50 सेकेंड में देखें ’11 छक्के’

सबसे तेज बनाएंगे कीर्तिमान

अब अगर रोहित दूसरे वनडे में 6 छक्के जड़ देते हैं तो वो सबसे तेजी से 200 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. रोहित ने अब तक 183 पारियों में 194 छक्के जड़े हैं. जबकि शाहिद अफरीदी ने 200 छक्के लगाने के लिए 205 पारियां खेली थी. वहीं एबी डिविलियर्स ने भी 214 पारियों में अपने 200 छक्के पूरे किये थे. रोहित 200 छक्कों का कीर्तिमान सिर्फ 184 पारियों में बना सकते हैं.

गुवाहाटी में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

गुवाहाटी वनडे में अपनी शतकीय पारी के दौरान रोहित ने बतौर ओपनर सचिन के 167 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा था. रोहित अब भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में दनादन छक्के

रोहित को फर्राटेदार अंदाज में छक्के जड़ने का चस्का कैसे लग रहा है अब जरा उसे उनके इंटरनेशनल करियर से भी समझिए. रोहित ने अब तक 303 इंटरनेशनल पारियों में 312 छक्के लगाए हैं. इतनी ही पारियों के बाद अफरीदी के नाम 305 छक्के दर्ज हैं.

धोनी का रिकॉर्ड भी करेंगे ध्वस्त

भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा 210 छक्के लगाने का रिकॉर्ड महेन्द्र सिंह धोनी के नाम हैं. रोहित जिस फॉर्म में हैं उससे साफ है कि मौजूदा सीरीज में वो उनके कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दें या उसके करीब पहुंच जाएं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.