भारत के लिमिटेड ओवर टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड 4 बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब दिलाए हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित अकेले अपने दम पर कई मैच टीम इंडिया सहित मुंबई इंडियंस को जीताए हैं. रोहित का अब बस एक ही सपना है और वह है वर्ल्ड कप जीतने का. सलामी बल्लेबाज रोहित 2015 और 2019 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और दोनों बार टीम को सेमीफाइनल में क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था.
रोहित ने मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर एक संदेश में कहा, ‘हर बार आप मैदान में जाते हैं और हर बार जीतना चाहते हैं, लेकिन विश्व कप हर किसी का एक शिखर है. मैं विश्व कप जीतना चाहता हूं.’
रोहित ने हाल में अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर कहा था कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम को अगले तीन विश्व कप में से दो विश्व कप जिताने में मदद करना है.
भारत को इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप में भाग लेना है और फिर अगले साल उसे एक और टी 20 विश्व कप की मेजबानी करनी है. इसके बाद उसे 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी करनी है.
शिखर धवन ने चेतेश्वर पुजारा को किया ट्रोल, बोले- हमें तो पता ही नहीं था कि…
रोहित ने कहा था, ‘हमें पता है कि आगे अभी तीन विश्व कप हैं. इन तीन विश्व कप में से हमें कम से कम दो विश्व कप जीतना है. यह मेरा लक्ष्य है.’
पिछले वर्ष वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था. उनके बल्ले ने जमकर रन बरसाए थे. लीग स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था लेकिन फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.