कोच शास्त्री ने कप्तान की जमकर की तारीफ, रोहित ने कहा मौका मिलेगा तो फिर करूंगा कप्तानी

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ.

Published date india.com Published: September 29, 2018 2:58 PM IST
कोच शास्त्री ने कप्तान की जमकर की तारीफ, रोहित ने कहा मौका मिलेगा तो फिर करूंगा कप्तानी

नई दिल्ली : भारतीय कोच रवि शास्त्री कप्तान रोहित शर्मा के शांत प्रभाव से काफी प्रभावित हैं जिसकी झलक भारत की एशिया कप में जीत के दौरान उनकी कप्तानी में भी दिखी. नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित की अगुवाई में भारत ने शुक्रवार की रात सातवां एशिया कप खिताब अपने नाम किया. टीम ने कम स्कोर वाले फाइनल में अंतिम गेंद के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को पराजित किया.

शास्त्री ने टीम के खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘रोहित की कप्तानी में उनके शांत प्रभाव की झलक दिखायी दी. वह कप्तानी के हर पहलू में ‘कूल’ दिखे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे सकारात्मक चीज क्षेत्ररक्षण था. हर मैच में हमने इन हालात में करीब 30 से 35 रन जोड़े.’’  शास्त्री ने कहा, ‘‘हमने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाये और मध्य ओवरों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. हमने कठिन परिस्थितियों में नयी गेंद से अच्छ गेंदबाजी की और फिर स्पिनरों ने कमाल कर दिया.’’

AsiaCup2018: भारत की जीत के सोशल मीडिया पर छा गया नन्हा प्रशंसक, भज्जी ने किया था ट्वीट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे इतर कप्तान रोहित से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में लंबे समय की कप्तानी के लिये तैयार हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘निश्चित रूप से, हमने हाल में जीत दर्ज की इसलिये मैं निश्चित तौर पर कप्तानी के लिये तैयार हूं. जब भी मौका मिलेगा मैं तैयार रहूंगा.’’

कार्यवाहक कप्तान के लिये काफी चुनौतियां होती हैं और रोहित ने भी इसे स्वीकार किया और साथ ही कहा कि मुख्य उद्देश्य यह होता है कि खिलाड़ी टीम में अपने स्थान के बारे में सोचे बिना ही स्वतंत्रता से खेले. उन्होंने कहा,‘‘जब आपके कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है तो यह किसी भी टीम के लिये चुनौतीपूर्ण होता है. निश्चित रूप से वे वापसी करेंगे और कुछ खिलाड़ियों को हटना पड़ेगा. हर टीम ऐसा कर रही है और खिलाड़ी भी इसे समझते हैं.’’

AsiaCup2018: फाइनल में हार के बाद मशर्फे मुर्तजा ने बतायी रणनीति

रोहित ने कहा, ‘‘यह उन पर निर्भर करता है कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे इस मौके का पूरा फायदा उठायें. लेकिन हमारे लिए कप्तान के तौर पर मैं और हमारे कोच को सुनिश्चित करना होता है कि वे मैदान में जाकर बिना किसी दबाव के अपना खेल खेलें.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.