इस साल IPL और T20 वर्ल्ड कप दोनों में खेलना चाहते हैं रोहित शर्मा, MS Dhoni को बताया लीजैंड

रोहित आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं

Published date india.com Published: June 15, 2020 8:35 AM IST
Rohit Sharma, Rohit Sharma NEWS, Rohit Sharma age, Rohit Sharma ipl, Indian Cricket Team, Cricket News, Coronavirus, COVID-19
Rohit Sharma @ians

कोविड-19 महमारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है. इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. ऐसे में अब आईसीसी के इस टूर्नामेंट पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि दोनों में से कहीं एक टूर्नामेंट का आयोजन संभव हो सके. भारत की लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल दोनों में खेलना चाहते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है.

इस तरह की अटकलें हैं कि अगर टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो इस विंडो में आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है. रोहित ने अपने प्रशंसकों के साथ बात करने के लिए इंस्टाग्राम चैट शुरू की और जब उनसे कहा गया कि वह इस साल किसे प्राथमिकता देंगे तो उन्होंने कहा कि वह संभवत: दोनों में खेलना चाहते हैं.

‘पिंक बॉल से खेलना चुनौतपूर्ण’

रोहित आईपीएल में चार बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हैं. इस स्टार सलामी बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम इस साल जब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तो गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना चुनौतीपूर्ण होगा.

‘धोनी लीजैंड हैं’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला टेस्ट तीन दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा. एडिलेड ओवल में दूसरा टेस्ट दिन-रात्रि का होगा. महेंद्र सिंह धोनी को एक शब्द में बयां करने के लिए कहने पर रोहित ने कहा, ‘लीजैंड.’ रोहित ने साथ ही कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जेसन रॉय को बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.