पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी- इंग्लैड दौरे पर सफल होंगे रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 57.50 की औसत से 345 रन बनाए थे।

Published date india.com Published: March 8, 2021 3:46 PM IST
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी- इंग्लैड दौरे पर सफल होंगे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा (BCCI)

पूर्व भारतीय विकटेकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) को यकीन है कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड दौरे पर सफलता हासिल करेंगे। बता दें कि रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 57.50 की औसत से 345 रन बनाए और सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने।

स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में दासगुप्ता ने कहा कि रोहित साल के आखिरी में होने वाले भारत के इंग्लैंड दौरे पर भी सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि भारत के बाहर उसके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। लेकिन उसके पास वो काबिलियत है। जाहिर है कि ये ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा चूंकि इंग्लैंड के हालात भारतीय बल्लेबाजों के लिए काफी अलग होते है लेकिन रोहित के पास जिस तरह की प्रतिभा और अनुभव है, मैं उनके सफल होने का समर्थन करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि हम हमेशा आंकड़ों की बात करते हैं लेकिन मुझे विश्वास है कि फिलहाल वो काफी अच्छे मानसिक स्पेस में है। उसके पास अनुभव और प्रतिभा है, उसे केवल मौके की जरूरत है।”

दासगुप्ता ने आगे कहा, “उदाहरण के लिए, ऑस्ट्रेलिया में वो सही दिख रहा था, वो 30-40 रन बनाकर आउट हो रहा था लेकिन वो क्लासी दिख रहा था। वो मुश्किल में बिल्कुल भी नहीं दिख रहा था। केवल एक खराब शॉट या ध्यान टूटने की गलती हुई।”

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “उम्मीद है कि वो ये गलतियां नहीं करेगा। यहां (भारत में) हालात आसान नहीं थे, उसने इंग्लैंड के खिलाफ जो रन बनाए वो सोने जितनी कीमती थे।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.