By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- S Sreesanth Returns To Practice In Nets Watch Video
VIDEO: वापसी की तैयारी में जुटे तेज गेंदबाज श्रीसंत ने सचिन को किया बोल्ड
इस तेज गेंदबाज पर साल 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में कथित स्पॉट फिक्सिंग का आरोप था
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत (S.Sreesanth) इन दिनों नेशनल टीम में वापसी के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. श्रीसंत (Sreesanth) पर साल 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के सीजन में कथित स्पॉट फिक्सिंग का आरोप था. इस सिलसिले में श्रीसंत 2013 में आईपीएल टीम (IPL Team) राजस्थान रॉयल्स के दो अन्य खिलाड़ियों अजित चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ एक महीने तक तिहाड़ जेल में रहे थे.
नई नेशनल क्रश हैं ये क्रिकेटर, ग्राउंड पर छक्के-चौकों के साथ इनकी कातिल अदाओं पर फिदा हैं फैन्स
अगले साल सितंबर में खत्म होगा बैन
हाल में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने उनकी सजा घटा दी है जो अब सितंबर 2020 में खत्म हो जाएगी.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीसंत नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में 36 वर्षीय श्रीसंत केरल के बल्लेबाज सचिन बेबी (Sachin Baby) को गेंदबाजी कर रहे हैं.
Good to see @sreesanth36 back in practice, he cleans up current Kerala player, Sachin Baby. pic.twitter.com/HYfekHvGrZ
— Johns (@CricCrazyJohns) October 23, 2019
ICC की बड़ी कार्रवाई, इन 3 गेंदबाजों की गेंदबाजी पर लगाई रोक, ये है वजह
एक्शन में बदलाव नहीं
वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा है कि श्रीसंत के गेंदबाजी एक्शन में कोई बदलाव नहीं आया है. उन्होंने सचिन बेबी को इन स्विंगर गेंद पर बोल्ड कर दिया.
फैंस भी ले रहें चुटकी
श्रीसंत का वीडियो देखकर फैंस भी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. किसी ने लिखा की प्रैक्टिस जारी रखने से उनकी रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में वापसी हो सकती है तो किसी ने उनके वजन के बारे में कहा कि वो एकदम फिट दिखाई दे रहे हैं.
He lost weight. Looks fit and sharp
— Viswanath (@viswanath_vishy) October 23, 2019
See this one too
Seems he lost his seam position
But practice is key
He can come back atleast in ranji pic.twitter.com/wulLrkvC82
— Neeraj gupta (@Neeraj01A) October 23, 2019
27 टेस्ट और 53 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं
श्रीसंत देश के लिए 27 टेस्ट और 53 वनडे इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 87 विकेट लिए हैं वहीं वनडे में उनके नाम 75 विकेट दर्ज हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें