श्रीसंत बोले- सारी दुनिया जानती है कि मैं चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से कितनी नफरत करता हूं...

चेन्‍नई फ्रेंचाइजी से नफरत करने और राहुल द्रविड़ से बदतमीजी करने के आरोपों पर श्रीसंत ने खुलकर बात की।

Updated: September 30, 2019, 5:10 PM IST

तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्‍नई सुपर क्रिंग्‍स से नफरत करते हैं. महेंद सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई की टीम ही नहीं बल्कि वो ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से भी नफरत करते हैं. श्रीसंत ने बताया कि उन्‍हें पीला रंग पसंद नहीं है, जिसके कारण उनकी इन दो टीमों को लेकर ऐसी धारणा है.

पढ़ें:- गौतम गंभीर बोले- टीम मैनेजमेंट को हिम्‍मत दिखानी होगी और…

राजस्‍थान रॉयल्‍स के कोच पैडी अपटन की किताब में किए गए दावे के संबंध में बात करते हुए श्रीसंत ने इस बात की जानकारी दी. किताब में अपटन ने लिखा था कि श्रीसंत चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ आईपीएल में खेलना चाहते थे.

उन्‍होंने कहा, “मैंने अपटन से दरख्‍वास्‍त की थी कि मुझे चेन्‍नई के खिलाफ मैच में खेलने दें. सिर्फ इसलिए ताकि मैं चेन्‍नई की टीम को हरा सकूं. हर किसी को पता है कि मैं चेन्‍नई की टीम से कितनी नफरत करता हूं. लोग शायद ये कहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी और एन श्रीनिवासन सर की वजह से मेरी चेन्‍नई को लेकर यह धारणा है, लेकिन इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है. इसी कारण मैं ऑस्‍ट्रेलिया की टीम से भी नफरत करता हूं. मेरा चेन्‍नई के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्‍छा है, जिसके कारण मैं उनके खिलाफ खेलना चाहता था.”

पढ़ें:- विशाखापत्‍तनम टेस्‍ट पर बारिश का साया, जानें मैच के पाचों दिन के मौसम का हाल

अपटन की किताब में दावा किया गया है कि टीम से ड्रॉप करने के कारण श्रीसंत ने उन्‍हें और राहुल द्रविड़ को गाली दी थी. इस संबंध में सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा, “मिस्‍टर अपटन अपने दिल पर हाथ रखिए. अपने बच्‍चों के सिर पर हाथ रखकर यह बताईये कि मैंने आजतक कभी आपको गाली दी है क्‍या ? मैं राहुल द्रविड़ का काफी सम्‍मान करता हूं. मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं कि आखिर कब मैंने उनका अपमान किया है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.