SA vs AUS: मलान के शतक, लुंगी की करियर बेस्‍ट गेंदबाजी से जीता अफ्रीका, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

साउथ अफ्रीका ने दूसरा वनडे मुकाबला नौ गेंद बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया.

Published date india.com Updated: March 5, 2020 9:19 AM IST
Janneman Malan Lungi Ngidi Twitter CSA
Janneman Malan (R), Lungi Ngidi (L) @ Twitter/ CSA

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ (South Afrcia vs Australia)  खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले (2nd ODI) में मेजबान साउथ अफ्रीका ने छह विकेट से जीत दर्ज की. जीत के हीरो सलामी बल्‍लेबाज जानेमन मलान और गेंदबाज लुंगी एंगिडी रहे. मलान ने 139 गेंदों पर 129 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद ही पवेलियन लौटे. इससे पहले एंगिडी ने करियर बेस्‍ट छह विकेट हॉल अपने नाम कर मेहमान टीम को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई.

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इसे पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज 2-1 से हरा पाने में सफल रही थी.

पढ़ें:- ICC Womens T20 World Cup 2020: जानें कब और कहां देखें भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच

मौजूदा मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 271/10 रन बनाए. कप्‍तान एरोन फिंच 69(87) और डार्सी शॉट ने 69(83) ने टीम के लिए अहम पारियां खेली. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान जानेमन मलान ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्‍के जड़ कंगारू गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. ऑस्‍ट्रेलिया ने नौ गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया.

पहले बल्‍लेबाजी के दौरान ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से डेविड वार्नर ने 23 गेंद पर 35 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 45 गेंद पर 36 रन की अहम पारी खेली. मार्नस लबुशाने अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए. वहीं, स्‍टीव स्मिथ ने 13 रनों का योगदान दिया. अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट अपने नाम किए.

पढ़ें:- भारतीय चयनकर्ता के इंटरव्यू में पूछा गया ये सवाल- ‘महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में अपकी क्या राय है?’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अफ्रीकी टीम की बल्‍लेबाजी के दौरान हेनरिक क्लासेन 51(52) ने अर्धशतक जड़ा. इसके अलावा जेजे स्‍मट्स ने 41 और डेविड मिलर ने नाबाद 37 रन बनाए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.