SA Vs Pak: पिछले पांच वनडे में एक भी विकेट नहीं लेने वाले मोहम्‍मद आमिर की पाक टीम में वापसी

ऑलराउंडर हुसैन तलत और बल्‍लेबाज शान मसूद को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है.

Published date india.com Published: January 9, 2019 9:55 PM IST
SA Vs Pak: पिछले पांच वनडे में एक भी विकेट नहीं लेने वाले मोहम्‍मद आमिर की पाक टीम में वापसी

लाहौर: तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा ऑलराउंडर हुसैन तलत और बल्‍लेबाज शान मसूद को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. आमिर को टेस्‍ट मैचों में अच्‍छे प्रदर्शन के चलते वनडे टीम में वापसी हुई है. पिछले पांच वनडे मैचों में एक भी विकेट ले पाने के बाद पिछले साल अक्‍टूबर में टीम से बाहर किया गया था.

यूएई में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्‍सा रहे आसिफ अली और जुनैद खान को चयनकर्ताआं ने टीम से बाहर कर दिया है जबकि हैरिस सोहैल चोट के चलते शामिल नहीं किए गए हैं. बुधवार को घोषित टीम में आमिर के अलावा विकेटकीपर बैट्समैन मोहम्‍मद रिजवान की भी वापसी हुई है.

कोहली की टीम के फैन हुए सचिन तेंदुलकर भी, ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी को दिया श्रेय

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जून, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से आमिर ने अब तक केवल 10 वनडे मुकाबले खेले हैं. इसमें उन्‍हें केवल तीन विकेट मिले. यह 26 वर्षीय तेज गेंदबाज पिछले पांच वनडे मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाया था. इनमें पिछले साल सितंबर में खेले गये एशिया कप के तीन मैच भी शामिल हैं. उन्‍हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पहले दो मैचों में अच्‍छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है. आमिर ने दो मैचों में 23.87 की औसत से आठ विकेट लिए हैं. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 19 से 30 जनवरी के बीच खेली जाएगी.

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर एल्‍बी मोर्केल का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास

टीम : सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, हसन अली, हुसैन तलत, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मसूद , उस्मान शिनवारी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.