क्रिकेटर सचिन बेबी 5 जनवरी को करेंगे शादी

सचिन बेबी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की और से साल 2013 में डेब्यू किया था

Written by: Abdulkadir
Published: December 29, 2016, 3:35 PM IST

युवराज सिंग और इशांत शर्मा की शादी के बाद अब एक और भारतीय खिलाड़ी घोड़ी चढ़ने जा रहा है। केरल और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की ओर से मध्य-क्रम में बल्लेबाज़ी करने वाले बल्लेबाज़ सचिन बेबी 5 जनवरी को विवाह के अटूट बंधन में बंध जायेंगे। दोनों ने बेहद ख़ास अंदाज़ में वीडियो बनाकर इस बात का एलान किया है। यह भी पढ़े: सक़लैन मुश्ताक़ भी हुए विराट कोहली के फैन

वीडियो की शुरुवात सचिन की तस्वीर के साथ होती है। सचिन बेबी ड्रेसिंग रूम में अपने पैड पहनकर बल्लेबाज़ी के लिए तैयार हो रहे है। पीछे बैकग्राउंड में सचिन-सचिन की आवाज़ गूंज रही है। अगले सीन में वह बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतारते है और उन्हें उनकी होने वाली पत्नी गेंदबाज़ी करती है। सचिन बेबी क्लीन बोल्ड हो जाते है और फिर घुटनो पर जाकर उन्हें प्रपोज़ करते है। यह पूरा वीडियो 1:48 मिनट का है। दोनों की शादी ५ जनवरी को केरल के एक चर्च में होगी।

सचिन बेबी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की और से साल 2013 में डेब्यू किया था। वह नौवे एडिशन में विराट कोहली की टीम के साथ जुड़े। 18 दिसम्बर 1988 को जन्मे सचिन ने 2009 में अपहली बार केरल की टीम के लिए खेलना शुरू किया था और तब से वह उस टीम का हर साल हिस्सा रहे है। हाल ही में सर्विस के साथ खेले गए रणजी मुकाबले में सचिन ने 250 रान नाबाद बनाये थे।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.