By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sachin Tendulkar Gives Yuvraj Singh Blindfold Challenge
VIDEO: आंखे बंद कर सचिन ने पूरा किया चैलेंज, वापस मिली चुनौती तो युवी बोले- अब तो मर गए
युवराज सिंह टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 जीत के हीरो हैं।
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने बल्ले के एज पर टप्पा मारते हुए खेलने का एक चैलेंज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दिया. युवराज ने बकायदा खुद ऐसा करते हुए एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर की. सचिन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए आंखे बंद करके इस चैलेंज को पूरा किया और युवराज को भी ऐसा ही करने की एक नई चुनौती दे डाली.
युवराज सिंह ने अपने चैलेंज में सचिन तेंदुलकर के अलावा रोहित शर्मा ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को बल्ले के किनारे से गेंद को नॉक करने की चुनौती दी थी. सचिन ने अब इस चुनौती को पूरा कर लिया है और युवराज को ही ऐसा करके दिखाने को कहा है. सचिन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं. उनके हाथ में बल्ला है. वह बल्ले के एज से गेंद को लगातार उछालते दिखाई दे रहे हैं.
I am challenging you back @YUVSTRONG12, but this time with a twist!!
All I can ask everyone to do is take care and stay safe! pic.twitter.com/px4usxZPkT
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 16, 2020
सचिन ने कहा, “युवी, आपने मुझे बहुत आसान विकल्प दिया था. इसलिए मैं तुम्हें थोड़ा मुश्किल विकल्प दे रहा हूं. मैं तुम्हें चुन रहा हूं मेरे दोस्त. आओ, और इसे मेरे लिए करके दिखाओ.” युवराज ने सचिन के ट्विट का जवाब देते हुए कहा, “मर गए.”
In these challenging times, I am committed to staying at home to prevent the spread of #Covid19 and will #KeepItUp as long as it is required.
I further nominate master blaster @sachin_rt hit man @ImRo45 and turbanator @harbhajan_singh @UN @deespeak pic.twitter.com/20OmrHt9zv
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) May 14, 2020
युवी ने इससे पहले वीडियो पोस्ट करते वक्त कहा था, “सचिन के लिए यह आसान होगा, रोहित भी शायद इसे आसानी से कर लेंगे, हरभजन के लिए ये काम मुश्किल होगा.”
Also Read:
-
अंतरिक्ष में पैदा हुआ नया दानव, ब्लैक होल की टक्कर से हुआ जन्म; धरती के लिए बजी खतरे की घंटी
-
Jagannath Rath Yatra 2026: दिल्ली में ही मिलेगा पुरी जैसा अहसास, इस दिन से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, देखें पूरा कार्यक्रम
-
दिल्ली में फिर पड़ेगी प्रचंड गर्मी, 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें