By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sachin Tendulkar Praises Virat Kohlis Team For Win In Australia Singles Out Cheteshwar Pujara For Special Praise
कोहली की टीम के फैन हुए सचिन तेंदुलकर भी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस खिलाड़ी को दिया श्रेय
तेंदुलकर ने भारतीय टीम की खेल की शैली की भी तारीफ की
मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को ‘रन मशीन’ चेतेश्वर पुजारा की ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जमकर तारीफ की. तेंदुलकर ने भारतीय टीम की खेल की शैली की भी तारीफ की और कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में जिस तरह का खेल दिखाया, वह लाजवाब था.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर पहली बार उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती. तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘शानदार. टीम ने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह लाजवाब था.’’
पुजारा ने सीरीज में 521 रन बनाये जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं. सिडनी में उन्होंने 193 रन की पारी खेली. तेंदुलकर ने कहा कि पुजारा का सीरीज में प्रदर्शन बेजोड़ था. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए किसी एक पल को महत्वपूर्ण बताना मुश्किल है लेकिन मेरा मानना है कि पुजारा ने वास्तव में बेजोड़ प्रदर्शन किया. पुजारा को लेकर कई तरह की बयानबाजी की गयी थी जो उनके पक्ष में नहीं थी. उनमें उनके योगदान को कम करके आंका गया था. पुजारा के अलावा हम गेंदबाजों के योगदान को नजरअंदाज नहीं कर सकते. गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.’’
टीम इंडिया अगर अगले आठ वनडे मैच जीत ले तो मिल सकती है ये बड़ी उपलब्धि
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘लेकिन कहीं न कहीं वह पुजारा थे जिन्होंने जीत के लिए ठोस नींव रखी जिसका अन्य बल्लेबाजों ने भी फायदा उठाया और रन बनाए. विराट ने दूसरे टेस्ट में रन बनाए. अंजिक्य रहाणे ने कुछ महत्वपूर्ण साझेदारियां की. इसके अलावा ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा- इन सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया. मयंक अग्रवाल ने भी करियर की शानदार शुरुआत की.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद अगर मुझे किसी एक के योगदान पर उंगली रखनी है तो वह पुजारा और उनके साथ तेज गेंदबाजों का योगदान है.’’
टेस्ट सीरीज में जीत के बाद वनडे के लिए तैयार हो रही टीम इंडिया, खिलाडि़यों ने जमकर बहाया पसीना
तेंदुलकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 71 साल में पहली टेस्ट सीरीज में जीत से युवा पीढ़ी प्रेरित होगी. उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के परिणाम वास्तव में महत्वपूर्ण होते हैं. मुझे अब भी याद है कि जब मैं दस साल का था और क्रिकेट के बारे में ज्यादा नहीं जानता था लेकिन मुझे पता था कि भारत ने विश्व कप (1983) जीता है और वहां से मेरी क्रिकेट यात्रा शुरू हुई थी.’’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें