By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sandeep Patil Slams Ajinkya Rahane By Saying If You Want To Just Occupy The Crease Call A Security Guard
"अजिंक्य रहाणे केवल क्रीज पर खड़ा ही रहना चाहता है तो सिक्योरिटी गार्ड को बुला ले, वो..."
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की चार पारियों में अजिंक्य रहाणे ने महज 22.74 की औसत से 91 रन बनाए.
न्यूजीलैंड के खिलाफ (India vs New Zealand) दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारत को 0-2 से हार झेलनी पड़ी. भारत पहला मुकाबला 10 विकेट और दूसरा मैच सात विकेट से हारा. भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य संदीप पाटिल (Sandeep Patil) दोनों ही मैचों के दौरान उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के खेलने के अंदाज से नाराज हैं. उन्होंने यहां तक कहा डाला कि अगर क्रीज पर महज खड़े रहना ही क्रिकेट है तो बेहतर होगा कि सिक्योरिटी गार्ड को खड़ा कर दिया जाए.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने कहा, “इस सीजन में मुंबई के लिए खेलते वक्त मैंने अजिंक्य रहाणे के धीमी गति से रन बनाने के बारे में सुना था. नाकाम होने के डर के चलते ऐसा होता है. वो भारतीय टीम की अगुवाई कर चुका है. ओवरसीज में उसका रिकॉर्ड भी शानदार है, लेकिन वो सब अब इतिहास बन चुका है.”
पढ़ें:- Women’s T20 World Cup, IND vs ENG: बारिश के चलते SF रद्द, इस टीम ने बनाई फाइनल में जगह
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की चार पारियों में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने महज 22.74 की औसत से 91 रन बनाए. संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने कहा, “रहाणे अब भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट से बाहर है. उसपर केवल टेस्ट क्रिकेटर होने का ठप्पा लग गया है. मानवीय प्रव्रिति यह कहती है कि कोई भी खिलाड़ी ऐसी परिस्थिति में खुद को टेस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा. रहाणे अपने आप को साबित करने का प्रयास कर रहा है.”
उन्होंने कहा, “ऐसा करके आप यह साबित करने की कोशिश कर रहे हो कि तकनीकी रूप से आप सही हो. आप केवल क्रीज पर खड़े रहने की कोशिश कर रहे हो. आपको केवल किसी को मैदान पर खड़ा ही रखना है तो बेहतर होगा कि सिक्योरिटी गार्ड को लाकर मैदान पर खड़ा कर दिया जाए. आप बताइये कि ऐसी स्थिति में रन कौन बनाएगा.”
पढ़ें:- SA vs AUS: मलान के शतक, लुंगी की करियर बेस्ट गेंदबाजी से जीता अफ्रीका, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
संदीप पाटिल (Sandeep Patil) ने आगे कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप अपना बल्ला फेंक दें. खेल का बचाव करने के लिए आपके पास काफी शतक हैं. मैं बस इतना कह रहा हूं कि खेल के प्रति आपकी अप्रोच ठीक नहीं है. मेरे जैसा साधारण खिलाड़ी भी विदेशी सरजमीं पर टिकने में कामयाब रहा. रहाणे (Ajinkya Rahane) तो एक चैंपियन खिलाड़ी है.”
Also Read:
-
IPL 2026: नाइट राइडर्स की कप्तानी करने पर बोले अजिंक्य रहाणे- चैलेंज हमेशा दिखते हैं लेकिन वहां अवसर भी होते हैं
-
KKR के फैसलों से खुश नहीं हैं अनिल कुंबले, बोले- श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देना सही नहीं
-
'बुमराह को स्लो गेंदबाजी का हुनर मैंने सिखाया', जानिये पाकिस्तान में जन्मे इस बॉलर ने क्या-क्या दावे किये | देखें VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें