इंडियन वेल्स (अमेरिका), 22 मार्च| भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया है। सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में रूस की एलेना वेसनीना और एकातेरिना माकारोवा की दूसरी वरीय जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
पहले सेट में आसान जीत हासिल करने के बाद सानिया और हिंगिस दूसरे सेट में 2-4 से पीछे चल रही थीं लेकिन उसके बाद दोनों ने लगातार चार गेम जीतते हुए मैच अपने नाम किया।
हिंगिस ने दूसरी बार यहां खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 16 साल पहले 1999 में अन्ना कुर्निकोवा के साथ खिताब जीता था।
दूसरी ओर, सानिया ने भी यहां दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले सानिया ने 2011 में वेसनीना के साथ चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया था।
हिंगिस और सानिया पहली बार किसी टूर्नामेंट में साथ-साथ खेल रही थीं।
Add India.com as a Preferred Source
दोनो ने कहा कि वे एक दूसरे के साथ तालमेल से खुश हैं। सानिया ने जहां बेसलाइन सम्भाला था वहीं हिंगिस मुख्य तौर पर नेट के पास रहकर विपक्षी खिलाड़ियों को झांसा दे रही थीं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.