By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Sathiyan Manika Register Wins In Indianoil Ultimate Table Tennis Season 4
टेबल टेनिस सीजन 4 : साथियान- मनिका ने दर्ज की जीत, अयहिका ने वर्ल्ड नंबर 42 को दी मात
Table Tennis Season 4: साथियान ने दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए अपने हिस्से के मुकाबले की विजयी शुरुआत की और बेंगलुरु स्मैशर्स के किरिल गेरासिमेंको को 2-1 से हराकर दो मूल्यवान टीम प्वाइंट्स हासिल किए
स्टार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी साथियान गनासेकरन और मनिका बत्रा ने मंगलवार को महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन के चौथे सीजन में अपने-अपने मैचों में रोमांचक जीत दर्ज की।
साथियान ने दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए अपने हिस्से के मुकाबले की विजयी शुरुआत की और बेंगलुरु स्मैशर्स के किरिल गेरासिमेंको को 2-1 से हराकर दो मूल्यवान टीम प्वाइंट्स हासिल किए। दूसरी ओर, मनिका ने किरिल गेरासिमेंको के साथ मिलकर साथियान और बारबोरा बालाजोवा को 2-1 से हराकर स्मैशर्स को मुकाबले में वापस ला दिया।
मनिका और किरिल गेरासिमेंको की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल के साथ खेल दिखाया और पहला गेम 11-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भी वे अपने बेहतरीन लय में नजर आए और इसी की बदौलत उन्होंने इसे 11-6 से जीत लिया लेकिन तीसरा गेम वे 6-11 से हार गए।
इससे पहले, साथियान ने अपने मैच में पहली सर्विस के साथ आक्रामक मूड में आ गए और अपने जबरदस्त फोरहैंड का अच्छा इस्तेमाल करते हुए पहला गेम 11-6 से जीत लिया। किरिल ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और अपने सटीक रिटर्न और तेज फोरहैंड के साथ इसे 11-4 से जीत लिया।
इसके बाद किरिल ने साथियान को अगले गेम में भी परेशानी में डाल दिया। हालांकि, एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता साथियान ने शानदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी पर 11-9 से शानदार जीत हासिल की और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अयहिका मुखर्जी भी मुकाबले के दूसरे टाई, जो कि महिला एकल था, में विश्व नंबर 42 नतालिया बाजोर के खिलाफ आत्मविश्वास से भरी दिखीं और दबंग दिल्ली टीटीसी की बढ़त को मजबूत करने के लिए इसे 2-1 से जीत लिया।
दुनिया की 135वें नंबर की खिलाड़ी ने नतालिया के खिलाफ अपने बैकहैंड से बेहद उम्दा औऱ सटीक प्रदर्शन किया और पहला गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी उसी रणनीति का उपयोग कर इसे 11-6 से जीत लिया। हालांकि, वह तीसरा गेम 7-11 से हार गई। इस तरह नतालिया ने बेंगलुरु स्मैशर्स को बराबरी पर बनाए रखा।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें