By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Saurashtra Need 148 Runs Against Vidarbha Day 4 Stumps
रणजी ट्रॉफी: खिताबी जीत के करीब विदर्भ, सौराष्ट्र को अब भी 148 रन की जरूरत
विदर्भ रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच जीतने के करीब पहुंच गया है.
नई दिल्ली : आदित्य सरवाटे के तीन विकेटों की मदद से मौजूदा चैम्पियन विदर्भ ने यहां रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के चौथे दिन बुधवार को 58 रन के स्कोर पर सौराष्ट्र के पांच विकेट पर गिराकर अपने दूसरे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के चौथे दिन विदर्भ ने दो विकेट 55 रन से आगे खेलते हुए 200 रन का स्कोर बनाया और सौराष्ट्र के सामने जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रख दिया. विदर्भ ने पहली पारी में 312 जबकि सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 307 रन का स्कोर बनाया था.
मेजबान विदर्भ से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम अपनी दूसरी पारी में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते चली गई. टीम ने 22 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. सरवाटे ने तीनों विकेट अपने नाम किए. इन तीन विकेटों में हार्विक देसाई (8), स्नेल पटेल (12) और भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (0) भी शामिल हैं.
वेलिंग्टन में मिली सबसे बड़ी हार, धोनी के खेल ने ‘बिगाड़ा’ टीम इंडिया का ‘गणित’
इसके बाद मेहमान टीम ने 34 के कुल स्कोर पर अर्पित वासवादे (5) और 55 के स्कोर पर शेल्डन जैकसन (7) का भी विकेट गंवा दिया. स्टंप्स के समय विश्वराज जडेजा 23 और कमलेश माकवाना दो रन बनाकर नाबाद लौटे. सरवाटे के अलावा उमेश यादव और अक्षय वघारे ने एक-एक विकेट झटके.
इससे पहले, विदर्भ ने दो विकेट 55 रन से आगे खेलते हुए 200 रन का स्कोर बनाया. मेजबान टीम के लिए आदित्य सरवाटे ने 133 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली.
टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार पर रोहित का बयान, बताया क्यों नहीं जीत सके मैच
उनके अलावा मोहित काले ने 38, गणेश सतीश ने 35, अक्षय कारनेवर ने 18, संजय रामास्वामी ने 16, उमेश यादव ने 15, वसीम जाफर ने 11 और कप्तान फैज फजल ने 10 रन बनाए. सौराष्ट्र की तरफ से धर्मेद्रसिंह जडेजा ने 96 रन देकर छह विकेट हासिल किए. उनके अलावा कमलेश मकवाना को दो और कप्तान जयदेव उनादकट तथा चेतन सकारिया को एक-एक विकेट मिले.
Also Read:
-
भारत के किस शहर में बनेंगे राफेल फाइटर जेट्स? दुनिया भर में यहीं से जाएंगे लड़ाकू विमान, हर साल 24 एयरक्राफ्ट बनाने की क्षमता
-
हर तरफ दौड़ती ट्रेनें, फिर भी नहीं कोई हादसा! नागपुर का रहस्यमयी डायमंड रेलवे क्रॉसिंग कैसे करता है ये कमाल
-
गजब! अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी दोबारा जिंदा हो गई बुजुर्ग महिला फिर जो हुआ....
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें