By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Saurashtra Vs Vidarbha Match Drawn Elite Group A Rajkot Ranji Trophy
रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र-विदर्भ के बीच खेला गया मैच ड्रॉ, जयदेव उनादकट बने 'मैन ऑफ द मैच'
सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच खेला गया रणजी मैच बिना किसी नतीजे पर खत्म हुआ.
नई दिल्ली : सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में विदर्भ और मेजबान सौराष्ट्र के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए का मैच बेनतीजा रहा. यह इन दोनों टीमों का ग्रुप चरण का आखिरी मैच था. दोनों टीमें हालांकि अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. विदर्भ की टीम ग्रुप में आठ मैचों में तीन जीत और पांच ड्रॉ के साथ 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही. यह आंकड़े सौराष्ट्र के भी हैं लेकिन वह रन रेट में विदर्भ से पीछे रहने के कारण ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही.
सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए थे. विदर्भ ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 280 रनों पर घोषित कर दी थी. इस दौरान सौराष्ट्र के लिए जयदेव उनादकट ने 6 विकेट झटके. उनादकट को ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुना गया. मेजबान टीम ने मैच के चौथे और आखिरी दिन गुरुवार का अंत अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 218 रनों के साथ किया है.
सिडनी वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन तैयार, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
सौराष्ट्र ने आखिरी दिन ही अपनी दूसरी पारी शुरू की 24 के कुल स्कोर पर उसने हार्विक देसाई (8) का विकेट खो दिया. यहां से विश्वराज जडेजा (नाबाद 105), और स्मित पटेल (44) ने टीम का स्कोर 110 रन तक पहुंचाया. यहां पटेल आउट हो गए.
ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे-टी20 खेलने आयेगी भारत, BCCI ने घोषित किया शेड्यूल
इसके बाद जडेजा को शेल्डन जैक्सन का साथ मिला. जैक्सन ने 118 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली और जडेजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की. जडेजा ने अपनी नाबाद पारी में 188 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों और तीन छक्के लगाए.
Also Read:
-
Top 10 Cricketers- जिनका टीम इंडिया में अब नहीं कमबैक का चांस, कभी भी कर देंगे संन्यास का ऐलान, एक तो 8 साल से बाहर
-
Top 10 Cricketers- जिनका टीम इंडिया में अब नहीं कमबैक का चांस, कभी भी कर देंगे संन्यास का ऐलान, एक तो 8 साल से बाहर
-
राजकोट अग्निकांड: राजस्थान से पकड़ा गया मुख्य आरोपी धवल ठक्कर, हादसे के बाद से था फरार
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें