EnglishHindi

वर्ल्ड कप खेल चुका क्रिकेटर हुआ कोविड-19 का शिकार, टवीट कर दी जानकारी

इस समय दुनिया में लगभग ढाई लाख लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं जबकि 10 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं

Published: March 21, 2020, 7:20 AM IST

कोविड-19 महामारी ने इस समय पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है. इससे विश्व में अब तक लगभग 10,000 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 से अधिक है जबकि इससे 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोरोनावायरस की वजह से इस समय विश्व में सभी खेल स्पर्धाएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है.

‘IPL को मुश्‍ताक अली ट्रॉफी नहीं बनने देंगे’ वाले BCCI अधिकारी के बयान पर भड़के सुनील गावस्‍कर, ‘अगर तुम…’

इस समय सभी खिलाड़ी भी घर में कैद होने को मजबूर हैं. सभी अभ्यास शिविर भी स्थगित कर दिए गए हैं. स्कॉटलैंड के पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद हक को कोरोना वायरस का पॉजीटिव पाया गया है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं.

स्कॉटलैंड के लिए 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ऑफ स्पिनर हक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. 37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस का पॉजीटिव पाए जाने के बाद आज संभवत: घर लौट सकता हूं. अस्पताल में स्टाफ और ठीक होने का संदेश भेजने वालों का शुक्रिया. जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा.’


डेविड वार्नर ने इस क्रिकेट लीग में खेलने से किया किनारा

स्कॉटलैंड में गुरुवार को 266 मामलों की पुष्टि हुई थी. माजिद हक ने स्कॉटलैंड के लिए अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित 2015 वर्ल्ड कप में खेला था. हक लंबे समय तक स्कॉटलैंड के वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. हालांकि बाद में उनके इस रिकॉर्ड को 2019 में तेज गेंदबाज सफयान शरीफ ने तोड़ा. वह अब भी घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.